Hanuman Chalisa

कैलाश विजयवर्गीय बोले, सेना पर अंगुली उठाना देशद्रोह के बराबर

Webdunia
बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (15:52 IST)
इंदौर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमले के सबूत मांग कर फौज पर अंगुली उठाना देशद्रोह के अपराध के बराबर है।
 
विजयवर्गीय ने कहा, 'लक्षित हमले के बाद सेना के एक आला अफसर ने बाकायदा संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इस कदम की आधिकारिक जानकारी दी थी। इसके बावजूद अगर कोई सेना के लक्षित हमले पर अंगुली उठाता है, तो यह देशद्रोह के अपराध के बराबर है।'
 
उन्होंने कहा, 'अगर कोई लक्षित हमले के सबूत मांग रहा है, तो इसका मतलब है कि वह सेना पर शक कर रहा है। सेना पर बिल्कुल भी शक नहीं किया जाना चाहिये, बल्कि उसका मनोबल बढ़ाया जाना चाहिए।'
 
भारत में चीनी सामान के बहिष्कार के समर्थन में जारी अभियान को शुभ संकेत बताते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीयों की इस मुहिम के चलते चीन को विश्व राजनीति में पाकिस्तान का साथ देने के अपने फैसले पर फिर से विचार करने पर मजबूर होना पड़ेगा।
 
भाजपा महासचिव ने एक सवाल पर उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के कर्ताधर्ताओं पर तंज कसते हुए कहा, 'उत्तरप्रदेश में जिन लोगों के हाथों में सत्ता की बागडोर है, उनके परिवार में इतना झगड़ा है कि वे एक.दूसरे की साइकिल पंचर करने में लगे हैं। उनका वर्तमान और भविष्य सबको दिखायी दे रहा है।'
 
शिवसेना ने उत्तरप्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में 200 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। यह पूछे जाने पर कि क्या इससे उत्तरप्रदेश में भाजपा का चुनावी गणित बिगड़ेगा, विजयवर्गीय ने कहा कि शिवसेना ने मुंबई में उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों का हमेशा विरोध किया है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि इन सूबों के चुनावों में शिवसेना को भला कौन वोट देगा। (भाषा) 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख