Hanuman Chalisa

भाजपा की सरकार संवेदनहीन : कमलनाथ

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (20:11 IST)
भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि बुरहानपुर के एक किसान द्वारा पहले अपने बच्चे को गिरवी रखने और बाद में फसल सूखने पर बेटे की चिंता में आत्महत्या करने की घटना प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
 
 
कमलनाथ ने सोमवार को यहां जारी बयान में सवाल किया है कि सरकार अपने वादे के अनुरूप कृषि आय दोगुनी कर रही है या फिर किसानों को कंगाल कर रही है? किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। अपनी मांग उठाने पर उन पर गोली चलाई जाती है। बरेली और मंदसौर के गोलीकांड इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। उन्होंने आगे कहा कि किसान को ठगा जा रहा है। अब समय आ गया है, जब किसान अपना विरोध आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया कर जताएंगे।
 
प्रदेश कांग्रेस की विज्ञप्ति के अनुसार बुरहानपुर की पतोड़ा पंचायत के भोलाना गांव के 45 वर्षीय किसान कारकुन धनकर ने अपने खेत में कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों के अनुसार उसने अपने बड़े बेटे काशीनाथ को एक रिश्तेदार के पास डेढ़ साल पहले ढाई लाख रुपए में गिरवी रखा था। दूसरे बेटे देवा धनकर ने बताया कि सोसाइटी से कर्ज वसूली का नोटिस आने पर पिता परेशान थे। 2 एकड़ में लगी केले की फसल सिंचाई के अभाव में सूखकर नष्ट हो गई। इस पर उन्होंने यह कदम उठा लिया। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख