Hanuman Chalisa

बिजली कटौती पर चला सरकार का चाबुक, 3 अफसर सस्पेंड, अधीक्षण यंत्री इंदौर को नोटिस

विशेष प्रतिनिधि
रविवार, 9 जून 2019 (00:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार बिजली कटौती के मामले सामने आने के बाद अब सरकार एक्शन में आ गई है। सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली सप्लाई में लापरवाही बरतने पर 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और इंदौर संभाग के अधीक्षण यंत्री के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस जारी किया है।
 
बिजली कटौती को लेकर पहली बार हुई इस बड़ी कार्रवाई में मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के सनावद (शहर) वितरण केंद्रके सहायक यंत्री महेन्द्र कुमार नीम, सरदारपुर वितरण केन्द्र के कनिष्ठ यंत्री सुनील मिश्रा और मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के सिरोंज (शहर) वितरण केन्द्र के सहायक प्रबंधक राजनारायण शर्मा को बिजली सप्लाई में अनियमितता और पद के दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया है।
 
इसके साथ ही इंदौर (शहर) के अधीक्षण यंत्री अशोक शर्मा को इंदौर में विद्युत सप्लाई के अव्यवस्थित होने से परेशान उपभोक्ताओं के द्वारा संपर्क करने पर फोन रिसीव नहीं करने, उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई और समय पर निराकरण नहीं करने पर एक वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई का नोटिस जारी किया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख