कांग्रेस में गुटबाजी का जिन्न, बोले जीतू पटवारी, मैं हूं कार्यकारी अध्यक्ष, पीसीसी को हटाने का अधिकार नहीं

प्रदेश कार्यकारिणी में सिर्फ सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष की व्यवस्था

विकास सिंह
शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2023 (18:23 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में एक बार फिर बड़े नेताओं के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर उठा विवाद अब सतह पर सामने आ गया है। कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष नहीं बनाए जाने के मुद्दें ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

कांग्रेस के सीनियर विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि वह अब भी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष है। उनकी नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने की थी और अब तक वह कार्यकारी अध्यक्ष है। इसके साथ ही जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का मामला प्रदेश अध्यक्ष के दायरे में लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति राहुल गांधी ने बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहते हुए की थी और अब तक वह कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की नई घोषित कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी में 50 उपाध्यक्ष, 150 महासचिव और 64 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। वहीं कार्याकारिणी में घोषित किए गए इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को होल्ड कर दिया गया। वहीं इससे पहले 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी,बाला बच्चन, रामनिवास रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख