Hanuman Chalisa

कमलनाथ को मप्र की कमान, चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए

Webdunia
गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (15:19 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को गुरुवार को प्रदेश की कमान सौंप दी। लोकसभा में पार्टी के सचेतक ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
  
कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही पार्टी ने चार वरिष्ठ नेताओं बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी तथा सुरेंद्र चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे अरुण यादव की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया है।
  
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने गोवा के लिए भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त की है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता गिरीश चांदनकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है। चांदनकर को शांताराम नाइक के स्थान पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने कहा है कि नाइक ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए कठिन परिश्रम किया। 

कांग्रेस ने अपना जीवित कमल उतारा : मध्यप्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमलनाथ को कांग्रेस का  प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने जीवित कमल को मैदान में उतारा है।
 
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कि ये कमल भाजपा के कमल को मुरझा देगा। इंदौर के राऊ से विधायक पटवारी ने यहां अपने कार्यालय पर कहा कि कमलनाथ का अनुभव और ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहनती कार्यशैली से निश्चित ही कांग्रेस आमजन के दुख-दर्द को दूर करने की राह तक पहुंचेगी।
 
उन्होंने कमलनाथ की नियुक्ति को भाजपा द्वारा कांग्रेस की हार का द्वार संबंधी बयान पर कहा कि हर राजनीतिक दल को अपनी टीम चुनने का अधिकार हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का भय किसी से छुपा हुआ नहीं है। भयग्रस्त भाजपा को प्रतिद्वंद्वी को कुछ भी कहने की जगह अपने दल की बात कहनी चाहिए। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख