Hanuman Chalisa

इंदौर के बहुचर्चित कविता रैना हत्याकांड में पकड़ा गया बुटीक संचालक बरी

Webdunia
शुक्रवार, 18 मई 2018 (22:53 IST)
इंदौर। अभियोजन पक्ष को शुक्रवार को तगड़ा झटका लगा, जब वर्ष 2015 के बहुचर्चित कविता रैना हत्याकांड में गिरफ्तार बुटीक संचालक को जिला अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए तमाम आरोपों से बरी कर दिया। दिल दहला देने वाली जघन्य वारदात की शिकार 30 वर्षीय विवाहिता का शव 6 टुकड़ों में मिला था।
 
 
विशेष न्यायाधीश बीके द्विवेदी ने महेश बैरागी (35) को भारतीय दंड सहिता की धारा 302 (हत्या) और धारा 201 (वारदात के सबूत मिटाना) के तहत अभियोजन के लगाए गए आरोपों से मुक्त कर दिया।
 
अदालत ने 75 पेजों के विस्तृत फैसले में कहा कि दोनों पक्षों की ओर से पेश साक्ष्य की विवेचना के आधार पर अदालत का मत है कि अभियोजन कविता रैना की हत्या और इस संबंध में सबूत मिटाने के आरोपों को बैरागी के खिलाफ युक्तियुक्त संदेह से परे प्रमाणित कर पाने में सफल नहीं रहा है इसलिए उसे संदेह का लाभ देते हुए इन आरोपों से मुक्त किया जाता है। फैसले में यह महत्वपूर्ण उल्लेख भी है कि अभियोजन विवाहिता की हत्या की वारदात के किसी चश्मदीद गवाह को अदालत के सामने पेश नहीं कर सका और पूरा मामला परिस्थितिजन्य सबूतों पर आधारित है।
 
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आए कविता रैना हत्याकांड में बैरागी को 9 दिसंबर 2015 को गिरफ्तार किया गया था। तब पुलिस ने इस बुटीक संचालक पर आरोप लगाया था कि 24 अगस्त 2015 को दुष्कर्म में नाकाम रहने के बाद उसने लोहे के पाइप से विवाहिता के सिर पर वार कर पहले उसे अचेत किया था, फिर चाकू से उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दिए थे।
 
पुलिस ने बैरागी पर आरोप लगाया था कि उसने कविता के शव के टुकड़ों को पॉलि‍थीन के बैग में भरा और इस बोरे को तीन इमली चौराहे के पास पुल के नीचे नाले में फेंक दिया था। पुलिस को विवाहिता के शव के अवशेष वारदात के 2 दिन बाद मिले थे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख