Hanuman Chalisa

हिंसक आंदोलन, पुलिस पर फेंके पत्थर, अधिकारी घायल

Webdunia
रविवार, 4 जून 2017 (23:39 IST)
रतलाम। शहर में किसानों के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। खबरों के अनुसार शहर के चांदनीचौक-कसारा बाजार कार्नर में किसानों दुकानें बंद कराने लगे, जिसका दुकानदारों ने विरोध किया। इस बीच ग्राहकों और दुकानदारों के बीच मारपीट हो गई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। डेलनपुर गांव में दूध बेचने जा रहे ग्रामीणों को आंदोलनकारियोंने रोक। पुलिस अधिकारियों के पर लोगों ने पथराव कर दिया। आंदोलकारियों ने पुलिस आठ गाड़ियों में आग लगा दी। इसमें एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने भी उपद्रवियों से निपटने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग भी किया।  
 
डेलनपुर आंदोलनकारियों ने महिलाओं को आगे कर दिया और शाम को दूध के वाहन डेलनपुर से होकर रतलाम की तरफ आ रहे वाहनों को रोक दिया। इसी बीच सैलाना से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर लौट रहे प्रभारी कलेक्टर अशोक भार्गव और पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने भीड़ को देख अपने वाहन रोके और समझाने का प्रयास किया लेकिन आंदोलनकारी महिलाएं और उग्र हो गईं और कलेक्टर के वाहन को घेर लिया। पुलिस ने इन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े तो महिलाओं और आंदोलनकारियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इससे एएसआई पवन यादव की आंख में गहरी चोंट आई। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर इन्हें खदेड़ा।  
 
एएसआई पवन यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर चोटें होने से पवन यादव इंदौर रैफर किया गया। एएसआई मोतीराम चौधरी को भी पत्थरबाजी के दौरान हाथ में चोट आई है। पुलिस ने पीछा करके इनमें से करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर गांव लाए। 
 
यहां से रतलाम लाने वाले थे, किंतु महिलाओं ने फिर पुलिस को घेर लिया। महिलाएं हिरासत में लिए लोगों को छोड़ऩे की बात पर अड़ गई। फिर रतलाम- सैलाना मार्ग पर जाम लगा दिया। आंदोलनकारियों ने व्हाट्‍सएप पर मैसेज करके दूसरे किसानों को भी गांव पहुंचने का आह्वान किया तो बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से किसान डेलनपुर पहुंच गए और फिर से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में कुछ लोगों को नामजद किया गया है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

अगला लेख