Hanuman Chalisa

प्रचार थमने के बाद कोलारस में हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी घायल

Webdunia
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018 (08:22 IST)
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार थमने के बाद गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को हल्की चोट आई है।
 
सूत्रों के अनुसार कोलारस में चुनाव प्रचार थमने के बाद खतौरा गांव में कथित रूप से कुछ भाजपा समर्थक एक लग्जरी गाड़ी में पहुंचे थे। वहां कांग्रेस के समर्थक भी पहुंच गए और उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वाले यहां नोट बांटने आए हैं। उन्होंने गाड़ी को घेर लिया और पुलिस भी वहां पहुंच गई।
 
इस दौरान वहां अफरा-तफरा का माहौल बन गया। पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस घटना में यादव और उनके समर्थकों को हल्की चोट पहुंची है। हंगामा होते देख गाड़ी से आए लोग वहां से भाग गए। यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा मतदाताओं को लालच दे रही है। गाड़ी में भाजपा कार्यकर्ता नोट बांटने आए थे। 
 
कोलारस में 24 फरवरी को मतदान होना है। यहां गुरुवार शाम पांच बजे ही वहां प्रचार समाप्त हुआ है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख