Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Kuno National Park : कूनो में फिर बढ़ा कुनबा, चीता गामिनी ने 5 शावकों को दिया जन्म

भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cheetah born in Kuno National Park

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 10 मार्च 2024 (17:31 IST)
Kuno National Park:  कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खुशखबर सामने आई है। मादा चीता गामिनी, ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है। यह भारतीय धरती पर चौथा चीता वंश है और दक्षिण अफ्रीका से लाया गया चीता का पहला वंश है।

मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता 'गामिनी' ने रविवार को पांच शावकों को जन्म दिया, जिसके साथ देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने यह जानकारी दी। 
 
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘पांच शावक, कूनो! दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई लगभग पांच वर्ष की मादा चीता गामिनी ने आज पांच शावकों को जन्म दिया।’’ फरवरी 2023 में, अन्य 12 चीतों को दक्षिण अफ्रीका से उस उद्यान में लाया गया। गामिनी दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों में शामिल है।
 
मंत्री ने कहा कि भारत में पैदा होने वाले चीते के शावकों की संख्या अब 13 हो गई है। उन्होंने बताया कि यह चौथी बार है जब भारत में किसी चीता ने शावकों को जन्म दिया है। जबकि दक्षिण अफ्रीका से लाए गए किसी चीता ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है।
 
केंद्रीय मंत्री ने टीम को दी बधाई : केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों की टीम, पशुचिकित्सकों और अन्य कर्मियों को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे शावकों का जन्म हुआ। कूनो राष्ट्रीय उद्यान में शावकों सहित देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर अब 26 हो गई है। गामिनी की विरासत आगे बढ़ी : उसने शावकों को जन्म दिया।’’

तो सफल हुआ चीता प्रोजेक्ट : भारत में चीता प्रोजेक्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से चीते लाए गए थे। चीतों की पहली खेप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर 2022 को भारत पहुंची थी। इन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था।

नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कुल 20 चीते लाए गए थे। अब कूनो नेशनल पार्क में 13 बड़े और 13 छोटे चीते हैं। कुल 26 चीते हो गए हैं। इनमें 13 भारत के अपने हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

PM मोदी का महिलाओं को तोहफा, छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरुआत