लाड़ली बहना योजना चुनावी साल में शिवराज का मास्टर स्ट्रोक?

जानिए लाड़ली बहना योजना के बारे में जिसके सहारे महिलाओं के बड़े वोट बैंक को साधेगी शिवराज सरकार

विकास सिंह
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (12:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री चौथी पारी खेल रहे शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव साल के पहले महीने में लाड़ली बहना योजना का एलान कर सभी को चौंका दिया है। आधी आबादी के वोट बैंक को साधने के लिए शिवराज सरकार ने महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली बड़ी योजना का एलान कर दिया है। लाड़ली बहना योजना 2023 विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

आइए जानते हैं कि आखिरी क्या लाड़ली बहना योजना और वह कैसे विधानसभा चुनाव के लिए वह भाजपा के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित होने जा रही है।

लाड़ली बहना योजना का एलान कब हुआ?-चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 जनवरी को नर्मदा जयंती के अवसर पर लाड़ली बहना योजना शुरु करने का एलान किया। नर्मदापुरम में नर्मदा जयंती के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना के शुरु करने की घोषणा की।

लाड़ली बहना योजना क्या है?-मध्यमवर्गीय और गरीब वर्ग की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने लाड़ली बहना योजना बनाई है। प्रदेश की सभी वर्ग की महिलाओं को सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत एक हजार रुपया (1000) महीना देगी। योजना के तहत महिलाओं को हर साल सरकार 12 हजार रुपए देंगे। लाड़ली बहना योजना पर पांच वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। 

योजना के लिए कब से भरे जाएंगे आवेदन?-लाड़ली बहना योजना के फॉर्म 5 मार्च से भरे जाएंगे। लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने की प्रक्रिया सरल होगी। लाड़ली बहना योजना के लिए मार्च और अप्रैल में आवेदन भरे जाएंगे। शहर में वार्ड और गांव में पंचायत स्तर से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। गांव और वॉर्ड में शिविर लगाकर कर्मचारी आकर महिलाओं से आसान फॉर्म भरवाएंगे। जैसे महिला का नाम, पति का नाम, निवास स्थान और आमदनी (वार्षिक आय) कितनी जैसे कॉलम होंगे। वार्षिक आय के बारे में महिलाओं को अलग से एफिडिवेट बनाने की जरूरत नहीं होगी।

किन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ?- लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश के एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलने का अनुमान है।
-सभी वर्ग की गरीब महिलाएं (सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति) योजना के लिए होगी पात्र
-वह गरीब महिला जिनकी आमदनी 2.5 लाख रुपए सालाना है।
-5 एकड़ तक के किसान परिवार में शामिल महिलाएं।
-वह महिलाएं जिनका परिवार इनकम टैक्स नहीं देता है।
-ऐसी महिलाएं जो गरीब और निम्म मध्यमवर्गीय परिवार से है।

कब से आएगा खाते में पैसा?- 5 मार्च से मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरु की जाएंगी। मार्च और अप्रैल में आवेदन भरे जाएंगे और मई में आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी और जून से महिलाओं के खाते में पैसा आना शुरु हो जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुताबिक हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना का पैसा आ जाएगा।

चुनावी साल में शिवराज का मास्टर स्ट्रोक?- चुनावी साल में शिवराज सरकार की ओर से लॉन्च की जा रही लाड़ली बहना योजना एक मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकती है। चुनाव के ऐन पहले लाड़ली बहना योजना लाकर शिवराज सरकार ने आधी आबादी यानि महिलाओं के वोट बैंक को साधने की पूरी कोशिश की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में प्रदेश में दो करोड़ 60 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं और एक अनुमान के मुताबिक प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाड़ली बहना योजना से सीधे तौर पर लाभन्वित होगी। सरकार ने योजना पर अगले पांच सालों में 60 हजार करोड़ खर्च का अनुमान जताया है।  

29 नवंबर 2005 को पहली बार मध्यप्रदेश की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2007 में बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना लेकर आए थे और 2008 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। शिवराज सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना को बाद में देश के कई अन्य राज्यों ने अपनाया था। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना को सीधे तौर पर महिलाओं के आत्म सम्मान से जोड़ते है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि महिलाओं को भी आत्मसम्मान के साथ जीने का हक है और निम्न मध्यमवर्गीय और गरीब बहनों के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बनाई है।

कांग्रेस के पास नहीं है योजना की काट?- चुनाव से पहले शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना की काट राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास भी नजर नहीं आ रही है। 28 जनवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाड़ली बहना योजना  का एलान करने के करीब एक महीने बाद तक अब तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लाड़ली  बहना योजना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह तो शिवराज सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना की तारीफ कर चुके है। हलांकि अजय सिंह चुनाव से ठीक पहले लाड़ली बहना योजना लाने पर सरकार की नीयत पर सवाल उठाते है।

महिलाओं में खासा उत्साह-शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना को लेकर गांव के साथ शहर में महिला वर्ग में खासा उत्साह देखा जा रह है। महिलाओं में लाड़ली बहना योजना की पात्रता और खाते में पैंसा कब से आएगा जैसे सवालों के साथ स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधियों के पास पहुंच रही है। वहीं मध्यप्रदेश में इन दिनों शिवराज सरकार की ओर से चलाई जा रही विकास यात्रा में विधायक और मंत्री हर मंच से लोगों को लाड़ली बहना योजना के बारे में बता रहे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख