Hanuman Chalisa

इंदौर में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में TI पर गिरी गाज, ADG स्तर का अधिकारी करेगा जांच

विकास सिंह
शुक्रवार, 16 जून 2023 (12:23 IST)
Indore Bajrang Dal lathi charge:इंदौर में पलासिया थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर पुलिस के लाठीचार्ज करने के मामले पर सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने एक्शन लेते हुए संबंधित क्षेत्र के टीआई को हटा दिया गया। वहीं पूरे मामले की जांच के लिए भोपाल से ADG स्तर का अधिकारी भेजा जाएगा। इस बात की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी।  

गौरतलब है कि इंदौर में बढ़ती नशाखोरी और नाइट कल्चर को लेकर गुरुवार शाम पलासिया चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ता चक्काजाम कर रहे थे, इसके बाद पुलिस ने धरना-प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया था। जिसमें बजरंग दल के कई  कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हुए थे।

वहीं चुनावी साल में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं लाठीचार्ज के मुद्दें पर सियासत में गर्म हो गई है। कांग्रेस ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि “शिवराज ने बजरंग दल को बजरंग बली मानने से किया इंकार, इंदौर पुलिस ने बजरंग दल पर जमकर भांजीं लाठियां। शिवराज जी, आपको ये गुस्सा शराब दुकानों का विरोध करने पर आया या फिर आपको भी उपद्रवियों की पहचान होने लगी है”?

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज को लेकर भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ा एतराज जताया है। वीडी शर्मा ने कहा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में दोषी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।  

वहीं पूरे मामले में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक पलासिया चौराहे पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगे जिससे यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई। उन्होंने बताया कि जब पुलिस के समझाने के बाद भी धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं किया गया तो हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया। भदौरिया ने बताया कि लाठीचार्ज के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं और इस सिलसिले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

अगला लेख