Hanuman Chalisa

सांवले रंग के कारण पति को छोड़ा, पुलिस ने दंपति को समझाने के लिए बुलाया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (15:02 IST)
ग्वालियर (एमपी)। मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके सांवले रंग के कारण उसकी बीवी उसको छोड़कर चली गई और इतना ही नहीं, उसके खिलाफ उसने उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि व्यक्ति ने इस मसले पर अपनी पत्नी के खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
 
इस मामले में कोई भी कदम उठाने से पहले पुलिस ने दंपति को शनिवार को परामर्श के लिए बुलाया है। शहर के विकी फैक्टरी इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने बुधवार को बताया कि 14 माह पहले उसकी शादी हुई थी। उसने दावा किया कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी उसके सांवले रंग को लेकर उसे ताने मारने लगी और दोनों के बीच झगड़ा होने लगा।
 
व्यक्ति ने बताया कि 1 माह पहले उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। उसने कहा कि लेकिन इसके 10 दिन बाद वह बच्ची को घर (व्यक्ति के) पर छोड़कर अपने मायके चली गई। व्यक्ति ने दावा किया कि जब मैं उसे वापस लेने उसके घर गया तो वह फिर से मेरे सांवले रंग को लेकर ताने कसने लगी और वापस आने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि बाद में उसकी पत्नी ने महिला पुलिस थाने में उसके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत भी दर्ज कराई।
 
संपर्क करने पर पुलिस उपाधीक्षक किरण अहिरवार ने बताया कि महिला बच्ची को ससुराल छोड़कर मायके चली गई है। अधिकारी ने बताया कि महिला के पति और उसकी सास ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस के समक्ष जन सुनवाई के दौरान इस मसले पर शिकायत भी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि हमने दोनों पक्षों को 13 जुलाई को परामर्श के लिए बुलाया है और उसके बाद ही हम इस मसले पर कोई कार्रवाई करेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन कल लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

इंदौर के DAVV में छात्रों का हंगामा, हॉस्टल में की तोड़फोड़, अर्धनग्न होकर किया डांस, वीडियो वायरल

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

अगला लेख