Hanuman Chalisa

धार में गिरफ्त में आया तेंदुआ, 7 वर्षीय बच्‍चे का किया था शिकार

Webdunia
बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (14:45 IST)
धार/ इंदौर। मध्य प्रदेश के धार जिले के अमझेरा में हाथीपावा क्षेत्र के खेत में परिवार के साथ सो रहे 7 साल के बच्चे का शिकार करने वाला आदमखोर तेंदुआ रेस्क्यू टीम के अभियान में बुधवार तड़के पिंजरे में कैद हो गया। गौरतलब है कि नरभक्षी तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए इंदौर से पहुंची रेस्क्यू टीम लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही थी।

खबरों के मुताबिक, यहां के हाथीपावा क्षेत्र के खेत में शनिवार रात तेंदुए ने परिवार के साथ सो रहे 7 साल के आनंद पिता मंजराव खराड़ी का शिकार कर लिया था। आनंद अपने परिवार के साथ सो रहा था। बाद में नरभक्षी तेंदुए को पिंजरे में कैद करने के लिए इंदौर से पहुंची रेस्क्यू टीम ने लगातार रात-दिन जंगलों में सर्चिंग कर की।

इस दौरान रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल समेत 2 स्थानों पर पिंजरे लगाए थे, इनमें बकरियों को बांध दिया गया था। हाथी पावा क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे बकरी का शिकार करने आया तेंदुआ कैद हो गया। तेंदुए को कैद करने के लिए रेस्क्यू टीम ने हाथीपावा, कड़दा, अमला, कालमिठियां, तीन कुंडलियां, भेरुघाट और घटनास्थल के आसपास लगभग 15 से 20 किमी क्षेत्र के जंगलों में छानबीन की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

इंटरनेट पर फिर छाया 'Melodi' का जादू! पीएम मोदी के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर इटली की पीएम मेलोनी ने खास अंदाज में दी बधाई

ममता बनर्जी को बड़ा झटका: TMC सांसद सुष्मिता देव का इस्तीफा, CM हिमंत बिस्वा सरमा से मुलाकात के बाद BJP में जाने के कयास

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), क्या यह सचमुच ‘मोदी-शाह का मास्टर स्ट्रोक’ है?

Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिजाज, दक्षिण भारत में भारी बारिश, यहां हीटवेव का कहर

राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 4 बड़ी गलतियां, जिससे BJP को मिला क्लीन स्वीप का मौका !

अगला लेख