शिवराज की लंच पॉलिटिक्स, निशाने पर कमलनाथ सरकार

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान काफी सक्रिय हैं। चौहान कार्यकर्ताओं और जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। 
 
लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ लंच कर उनसे पार्टी का फीडबैक ले रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए नई व्यूह रचना तैयार करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को नए सिरे से तैयार कर रही है।
 
इस मौके पर शिवराज ने कमलनाथ सरकार को लंगड़ी बताते हुए कहा कि चुनाव के बाद बीजेपी भी चाहती तो सरकार बना सकती थी, लेकिन हम प्रदेश अपने बल पर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। चौहान ने वंदेमातरम् पर सीधे मुख्यमंत्री कमलनाथ को घेरते हुए कहा कि वंदेमातरम् पर रोक लगाने से कांग्रेस सरकार का असली चेहरा सामने आया है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के दबाव के बाद कांग्रेस सरकार ने वंदेमातरम् को लेकर अपना फैसला पलटा। इसे शिवराज ने प्रदेश की जनता की जीत बताया, वहीं नेता प्रतिपक्ष को लेकर चौहान ने कहा कि मुझे किसी पद की जरूरत नहीं है और न ही वो नेता प्रतिपक्ष बनने की दौड़ में हैं। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चौहान का स्वागत किया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

लौट आया 80 के दशक का Kinetic स्कूटर, इलेक्टिक अवतार में लॉन्च, 116 KM की रेंज, सिर्फ 1000 रुपए

नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट रद्द, संजय राउत ने दायर किया था मुकदमा

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर आरोप तय, जानिए क्या है पूरा मामला

अगला लेख