Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

हमें फॉलो करें भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई

विकास सिंह

, शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (14:25 IST)
भोपाल/आलोट । मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक मनोहर ऊंटवाल का उनके गृहग्राम आलोट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखो से अंतिम विदाई दी। अपने प्रिय नेता को आखिरी विदाई देने के लिए अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मनोहर उंटवाल अमर –अमर रहे के नारे लगते रहे। 
 
आलोट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री और शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे। 53 साल के मनोहर ऊंटवाल को पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज के चलते पहले इंदौर के निजी अस्पताल में फिर बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
 
मनोहर ऊंटवाल के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। आज अंतिम यात्रा में पहुंचे भाजपा नेताओं शिवराज सिंह चौहान,गोपाल भार्गव और राकेश सिंह ने नम आंखों से अपने साथी नेता को अंतिम विदाई दी।

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इसे अपूरणनीय क्षति बताते हुए कहा कि बहुत कम उ्रम में वह हम लोगों को छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि मनोहर ऊंटवाल के असमय निधन से जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई आसानी से नहीं की जा सकती।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Delhi Election : नरेन्द्र मोदी के समर्थन में आए अरविन्द केजरीवाल, पाक मंत्री को दिया करारा जवाब