राममंदिर निर्माण के लिए चंदा जुटाने में जुटेंगे भाजपा विधायक,14 अप्रैल से चलेगा अभियान

विकास सिंह
सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (09:45 IST)
भोपाल। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर ‌के निर्माण ‌के लिए भाजपा के ‌सभी‌ विधायक धन संग्रह ‌के अभियान ‌में‌ जुटेंगे,इसके लिए पार्टी एक विशेष अभियान चलाने जा रही है। ‌रविवार देर शाम मुख्यमंत्री ‌निवास पर हुई‌ विधायक दल की बैठक को‌ संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह‌ चौहान ने कहा कि सभी‌ विधायक यह प्रयास करें कि हर व्यक्ति का‌ कम से‌ कम‌ दस‌ रूपया मंदिर निर्माण ‌के काम में लग‌ सके। विधायक दल की बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायकों को अभियान के बारे में विस्तार से बताया।

बैठक‌ के बाद संसदीय‌‌ कार्यमंत्री ‌नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी‌ 14 अप्रैल ‌से‌ राम मंदिर ‌निर्माण के लिए धन संग्रह करने का एक विशेष अभियान शुरु करने जा रही है और बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने इसको लेकर विधायकों को बताया। 
 
इससे पहले मुख्यमंत्री निवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में विधायकों को सर्वदलीय बैठक में सत्र ‌के स्थगित ‌होने के निर्णय की जानकारी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सह प्रभारी पंकजा मुंडे, सह प्रभारी  विश्वेश्वर टुडू, प्रदेश संगठन महामंत्री  सुहास भगत एवं सह संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा और विधायक दल के सदस्य शामिल हुए।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

Lok Sabha Elections 2024 : छठे चरण में 58 सीटों पर 59 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, बंगाल में मामूली झड़प, दिल्ली में EVM में आई खराबी

राजकोट के TRP गेम जोन में लगी भीषण आग में 26 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चे भी शामिल

अलवर जिले में अपहरण के बाद विवाहिता से गैंगरेप, ठगी भी की

केरल में मूसलधार बारिश से संपत्ति को नुकसान, IMD ने जताया भारी वर्षा का पूर्वानुमान

मेरे पिता की खाल क्‍यों खींची, उन्‍हें टुकड़ों में क्‍यों काटा?

अगला लेख