मध्यप्रदेश के निकाय चुनाव में कांग्रेस ने दी भाजपा को कड़ी टक्कर

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (23:15 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 19 स्थानीय निकायों के अध्यक्षों के शनिवार को आए चुनाव परिणामों में सत्तारुढ़ भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हुए बराबर 9-9 स्थानों पर विजय हासिल की है। वहीं एक स्थानीय निकाय के अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है।
 
 
एक चुनाव अधिकारी ने बताया कि आज घोषित किए गए चुनाव परिणामों में भाजपा ने 9 स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पदों पर विजय हासिल की हैं। इनमें पीथमपुर नगर पालिका तथा डही, कुक्षी, धामनोद, पानसेमल, राजपुर, पलसूद और ओंकारेश्वर की नगर परिषद अध्यक्ष पद शामिल है, जबकि सेंधवा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुआ है।
 
कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता दिग्वजय सिंह के गृह नगर राघौगढ़ नगर पालिका सहित बड़वानी, मनावर और धार नगर पालिका के अध्यक्ष पदों पर जीत का परचम लहराया। इसके अलावा कांग्रेस ने अंजड़, खेतिया, सरदारपुर राजगढ़ और धरमपुरी नगर परिषदों के अध्यक्ष पदों पर भी जीत हासिल की।
 
जैतहारी नगर परिषद का अध्यक्ष पद एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गया है। इस बीच, प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदसौर में मीडिया से भाजपा के बागी उम्मीदवारों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, पार्टी का प्रदर्शन इससे प्रभावित हुआ है।
 
अनेक जगहों पर भाजपा के बागी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। दूसरी ओर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सात स्थानीय निकायों के अध्यक्ष पद भाजपा से छीनने में कामयाब रही। 
 
उन्होंने कहा, इन चुनाव परिणामों से जाहिर होता है कि प्रदेश के लोगों का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। सरकारी मशीनरी और धन का दुरुपयोग करने के बावजूद भी भाजपा इन चुनावों में असफल रही। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : मुंबई में रूका मानसून, पूर्वोत्तर के 6 राज्य बाढ़ से बेहाल

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

अगला लेख