उपचुनाव: भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 वें नंबर के स्टार प्रचारक,कांग्रेस ने कसा तंज

विकास सिंह
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (19:35 IST)
भोपाल। भाजपा में आने के बाद क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया का प्रदेश की सियासत में क्रेज कम हो गया है? क्या सिंधिया अब चुनावी रैलियों में भीड़ नहीं जुटा पा रहे है? क्या भाजपा में शिवराज सिंधिया पर भारी पड़ गए है ? ये कुछ ऐसे सवाल है जो आज प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा के केंद्र में है। 2018 के विधानसभा चुनाव में जो ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख और सबसे बड़े स्टार प्रचारक थे वह सिंधिया अब भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में 10 वें नंबर पर है। ऐसा तब है कि जब सिंधिया के गढ़ ग्वालियर-चंबल में सबसे अधिक (16 सीटों) पर उपचुनाव हो रहा है।
ALSO READ: मध्यप्रदेश के उपचुनाव में अब राम भरोसे कांग्रेस,“मैं भी बनूंगा मर्यादा पुरुषोत्तम” कैंपेन लॉन्च
प्रदेश की राजनीति में ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे पॉपुलर चेहरा माना जाता है। सिंधिया की चुनावी रैली में बड़ी संख्या में लोगों का जुटना अक्सर देखा गया है। उन्हीं सिंधिया के अब भाजपा में आने के बाद स्टार प्रचारकों की सूची में 10 वें नंबर पर होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद सलूजा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में सिंधिया का एक भी समर्थक शामिल नहीं,खुद सिंधिया का नाम 10 वें नंबर पर।
ALSO READ: मैं तो जन्म से ही ‘महाराज’ हूं,नए-नए बने महाराजा दें जवाब: ज्योतिरादित्य सिंधिया
विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश प्रभारी विनय सहस़्त्रबुद्धे, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती समेत कई नाम शामिल है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्‍ट्र की राजनीति में नई दुकान... प्रोप्रायटर्स हैं ठाकरे ब्रदर्स, हमारे यहां मराठी पर राजनीति की जाती है

उत्तराधिकारी की घोषणा टली, 90 साल के दलाई लामा बोले, मैं 30-40 साल और जीवित रहूंगा

20 साल बाद उद्धव-राज साथ, किसे नफा, किसे नुकसान, क्या महाराष्ट्र की राजनीति में लौट पाएगी 'ठाकरे' की धाक

तेजी से बढ़ता स्‍मार्ट और सबसे स्‍वच्‍छ इंदौर आखिर सड़क पर हुए भ्रष्‍टाचार के गड्ढों में क्‍यों गिर रहा है?

अमेरिका के खिलाफ भारत ने लिया बड़ा एक्शन, WTO में जवाबी टैरिफ का रखा प्रस्ताव

सभी देखें

नवीनतम

मस्क ने बनाई नई अमेरिका पार्टी, कहा लोगों को खोई हुई आजादी वापस दिलाएगी

LIVE: BRICS समिट में भाग लेने ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी

Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं

बिहार में मतदाता सूची के सत्यापन का काम जोरों पर, 7.38 करोड़ गणना फार्मों का हुआ वितरण

अर्जेंटीना पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ इन मुद्दों पर चर्चा

अगला लेख