मुख्यमंत्री मोहन यादव का बीना दौरा, लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुए 1574 करोड़, विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात

Webdunia
सोमवार, 9 सितम्बर 2024 (22:14 IST)
Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav's visit to Bina : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के बीना में लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के खाते में 1574 करोड़ रुपए तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 332.43 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
ALSO READ: मध्य प्रदेश : UNICEF ने की CM मोहन यादव के काम की सराहना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड, पंजाब और हरियाणा को विकास में पीछे छोड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पराक्रम और शौर्य की धरती बुदेलखंड के लिए विकास का बहुत बड़ा निर्णय लेकर केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना की सौगात दी है। बुंदेलखण्ड में आईटी पार्क बनाया जाएगा। विकास का कारवां अब बुंदेलखण्ड और मध्यप्रदेश की धरती से होकर गुजरेगा। मध्यप्रदेश में नए जिलों और संभागों के गठन के लिए मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग प्राप्त कर प्रतिवेदन देगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 22 हजार से अधिक थानों की सीमा बदलने का कार्य किया गया। आमजन की सुविधा के लिए बीना सहित अन्य नए जिले और संभाग बनाने की दिशा में कार्यवाही परिसीमन आयोग की अनुशंसा अनुसार की जाएगी। सागर में इसी माह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में देशभर के उद्योगपति आएंगे। प्रदेश में सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
ALSO READ: CM मोहन यादव ने की इंदौर के विकास कार्यों की समीक्षा, लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बीना में आम जनता की सुविधा के लिए एडीएम और एडीशनल एसपी अपने कार्यालयों में रहेंगे। निकट स्थित प्राचीन नगर एरण में संस्कृति विभाग की ओर से एरण उत्सव का आयोजन किया जाएगा। लघु एवं वृहद उद्योगों के माध्यम से इस अंचल के युवाओं को लाभान्वित किया जाएगा। नए उद्योग शुरू होने से लोगों को रोजगार मिलेंगे और पलायन जैसी स्थितियां नहीं बनेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नया आईटीआई प्रारंभ करने सहित अनेक नए कार्यों के लिए घोषणा की।

इस क्षेत्र के नागरिक जमीन न बेचें, यहां नक्शा बदल जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन-बेतवा परियोजना के साथ ही बीना परियोजना इस क्षेत्र का नक्शा बदल देगी। समृद्धि का लाभ नागरिकों को मिलेगा। क्षेत्र में अनेक नई सड़कें भी बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय बदला है। हमारा मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा। हमारा प्रदेश देश का नम्बर वन राज्य बनेगा।
 
नए रेलवे नेटवर्क और नए उद्योगों से विकास के दरवाजे खुलेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन मंजूर की गई है। इससे मध्यप्रदेश के निमाड़ और मालवा अंचल ही नहीं बल्कि चंबल क्षेत्र और अन्य इलाकों से बंदरगाहों तक सीधे माल पहुंचाने का नेटवर्क बनेगा। नई रेल लाइन और औद्योगिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से मध्यप्रदेश में विकास के नए दरवाजे खुलेंगे। प्रत्येक संभाग में उद्योगों का विकास किया जा रहा है। युवाओं की क्षमता का उपयोग प्रदेश के हित में होगा। सागर में भी इसी माह रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो रही है। सागर, इंदौर और भोपाल से विकास में पीछे नहीं रहेगा।
 
मध्यप्रदेश सरकार के जनकल्याण के अहम कदम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य सरकार के जनकल्याण के महत्वपूर्ण कदमों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में गंभीर रोगियों को विमान से बड़े नगरों में उपचार के लिए भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ मध्यप्रदेश सरकार एयर कार्गो लाने जैसे बड़े कदम उठा रही है। इससे दुनियाभर में व्यापार-व्यवसाय किया जा सकेगा। गौवंश की सुरक्षा और सम्मान के लिए गौशालाएं बनाने और दस गाय से अधिक पालने एवं दुग्ध उत्पादन पर बोनस राशि देने को संकल्पित है सरकार।
ALSO READ: नदी जोड़ो अभियान में बड़ी भूमिका निभा रहा मध्यप्रदेश : मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहना योजना कभी बंद नहीं होगी। सरकार का यह प्रयास है कि आने वाले समय में बहनें प्रतिमाह दो हजार रुपए से लेकर पांच हजार रुपए तक की आय अर्जित करें। बहनों को स्व-रोजगार और लघु व्यवसाय के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बीना में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

West Bengal : ममता बनर्जी को राज्यपाल का आदेश, RG Kar मामले पर बुलाएं इमरजेंसी कैबिनेट बैठक

भजन गायक कन्हैया मित्तल भी भाजपा से नाराज, कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

CM हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा ऐलान, असम में आधार के लिए NRC अनिवार्य

Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

नरसंहार मामले को लेकर कश्मीरी पंडित संगठनों ने लिया यह बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बीना दौरा, लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुए 1574 करोड़, विभिन्न विकास कार्यों की दी सौगात

Operation Bhediya : 18 शूटर, 165 वनकर्मी, 50 दिन बीतने के बाद भी बहराइच में क्यों सफल नहीं हो पा रहा है ऑपरेशन भेड़िया

Bihar : झोलाछाप डॉक्‍टर ने की सर्जरी, यूट्यूब पर देखा था वीडियो, किशोर की मौत

Delhi : दिवाली से पहले आई बुरी खबर, इस साल भी पटाखों पर रहेगा प्रतिबंध

Kolkata Doctor Case : SC ने पीड़िता के पोस्टमॉर्टम पर जताई यह चिंता, CBI और राज्‍य सरकार से मांगा जवाब

अगला लेख