आर्यन ड्रग्स पार्टी खुलासे का MP कनेक्शन ! भोपाल से मिले इनपुट पर क्रूज पर NCB ने डाला था छापा

विकास सिंह
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021 (18:30 IST)
भोपाल। मुंबई के हाईप्रोफाइल आर्यन खान ड्रग्स मामले के तार लगातार मध्यप्रदेश से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे है। आर्यन खान के साथ सागर की रहने वाली मुनमुन धमीचा के पकड़ जाने के बाद अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। राजधानी भोपाल के रहने वाले शख्स नीरज यादव का दावा है कि उसने ही क्रूज पर रेव पार्टी का इनपुट दिया था। 

'वेबदुनिया' से बात करते हुए नीरज यादव का दावा है कि सबसे पहले 1 अक्टूबर की रात 9 बजे उसने मुंबई में रहने वाले अपने मित्र मनीष भानुशाही को रेव पार्टी में ड्रग्स होने की जानकारी दी। नीरज का दावा है कि क्रूज पर काम करने वाले उसके एक परिचित से उसे यह जानकारी हासिल हुई थी। इसके साथ ही उसने एनसीबी के जासूस किरण गोस्वामी को भी रेव पार्टी में ड्रग्स होने की जानकारी दी थी। 

गौरतलब है कि इस मामले में एसीबी ने मनीष भानुशाली और किरण गोस्वामी को ग्राहक बनाकर रेव पार्टी में टिकट दिलाया था। रेव पार्टी में पहुंचने के बाद दोनों ने क्रूज पर ड्रग्स की डिमांड की तो ड्रग्स होने की पुष्टि होते हुए एनसीबी के अधिकारियों ने रेव पार्टी में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। NCB ने रेव पार्टी में शामिल बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित सागर की रहने वाली मुनमुन धमीचा का भी गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सभी आरोपी पुलिस कस्टडी में है। 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

अगला लेख