मध्यप्रदेश की सड़कों पर फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें

Webdunia
गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (12:50 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही वे सरकारी बसों में सफर कर पाएंगे और उन्हें निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी से छूट भी मिल जाएगी। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे वाहनों में क्षमता से कई गुना ज्यादा यात्रियों को भरने से इन दिनों सड़क पर सफर असुरक्षित हो गया है। सिर्फ 2016 में बस हादसों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अत: सड़क परिवहन निगम बंद होने के 11 साल बाद राज्य सरकार एक बार फिर प्रदेश में सरकारी बसें चलाने पर विचार कर रही है। हालांकि इसके लिए इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी को सपनि के विकल्प के रूप में तैयार करने पर विचार चल रहा है। 
 
बताया जा रहा है कि साल भर में सपनि का विकल्प तैयार कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दूरस्थ अंचलों में परिवहन के साधनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को निजी ऑपरेटरों की मनमानी झेलना पड़ती है। 

Show comments

जरूर पढ़ें

व्लादिमीर पुतिन ने किया युद्धविराम का समर्थन, प्रस्ताव के लिए PM मोदी को दिया धन्‍यवाद

अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को बताया पाखंडी, हिंदू-मुस्लिम को लेकर लगाया यह आरोप

क्‍या यूक्रेन में होगा 30 दिन का संघर्ष विराम, अमेरिकी प्रस्ताव पर पुतिन ने दिया यह बयान

इस तरह बढ़ती गई BLA की ताकत, 18 से अधिक हमले, फिर ट्रेन हाईजैक

LOC पर फिर सीमा पार से रहस्यमय गोलीबारी से परेशान हुई सेना

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय महिला वैज्ञानिक डॉ. सुकन्या के नेतृत्व में डार्क मैटर की खोज

पाकिस्तान की मस्जिद में धमाका, मौलवी समेत 4 घायल

Gujarat : राजकोट में आवासीय इमारत में भीषण आग, 3 लोगों की मौत, 40 निवासियों को बचाया

हिमाचल में कांग्रेस के पूर्व विधायक पर हमला, हमलावरों ने चलाईं 12 राउंड गोलियां

America : ट्रंप टॉवर पर यहूदी समुदाय ने किया प्रदर्शन, छात्र महमूद खलील की गिरफ्तारी का विरोध

अगला लेख