Publish Date: Sat, 03 Feb 2024 (12:24 IST)
Updated Date: Sat, 03 Feb 2024 (14:14 IST)
भोपाल। राज्य शासन द्वारा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी एवं उप पुलिस अधीक्षक सेनानी स्तर के 10 पुलिस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अन्य जगहों पर पदस्थापना की गई है।
इनके नाम इस प्रकार हैं- अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, कमल मौर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर से उप सेनानी, 5वीं वाहिनी विसबल, मुरैना, मनकामना प्रसाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल, इडला मौर्य निरी.10 एसडीओपी, सैलाना, रतलाम से उप पुलिस अधीक्षका, अजाक रतलाम पदस्थ किए गए हैं।
इसी प्रकार पंकज दीक्षित निरी-13 एसडीओपी, बैरसिया भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि जोन कार्यालय, देहात भोपाल, धीरज बब्बर निरी-13 एसडीओपी, मनावर धार से उप पुलिस अधीक्षक, अजाक देवास, सुरेश पाल सिंह निरी-15 एसडीओपी, मुलताई बैतूल से उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा, बैतूल, वीरेन्द्र कुमार मिश्रा निरी-15 सहायक पुलिस आयुक्त हबीबगंज, भोपाल से उप पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, दीपाली चन्दौरिया, डीडी-17 एसडीओपी, बामोर मुरैना सहायक सेनानी 13वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर, कृष्ण कुमार अवस्थी निरी. 21 कार्यवाहक एसडीओपी जुन्नारदेव, छिन्दवाड़ा से कार्यवाहक सहायक सेनानी 8 वीं वाहिनी, विसबल छिन्दवाड़ा पदस्थ किए गए हैं।
साथ ही पवन कुमार श्रीवास्तव, भापुसे (1992), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेशपर्यंत अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नारकोटिक्स, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद का अतिरिक्त प्रभार एवं सचिन कुमार अतुलकर, भापुसे (2007), उप पुलिस महानिरीक्षक, छिंदवाड़ा रेंज, छिंदवाड़ा को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेशपर्यंत उप पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम रेंज, नर्मदापुरम के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है।
Edited by: Ravindra Gupta