Hanuman Chalisa

मप्र के सरकारी स्कूलों में नया आदेश, हाजिरी में बोलना होगा 'जय हिन्‍द'

Webdunia
बुधवार, 16 मई 2018 (14:49 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्‍चों को आपने अब तक अध्‍यापकों की ओर से हाजिरी लेते समय 'यस सर-यस मैम' बोलते हुए सुना होगा, लेकिन अब अपने नए आदेश में सरकार ने कहा है कि छात्रों को इसकी जगह 'जय हिन्‍द' बोलना होगा। हालांकि यह निजी स्‍कूलों में लागू नहीं होगा। इसका फैसला उन्‍हें खुद ही लेना होगा।


खबरों के मुताबिक, मध्‍यप्रदेश सरकार के नए आदेश के अनुसार, सरकारी स्‍कूल में छात्रों को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते समय 'यस सर-यस मैम' के स्‍थान पर अब 'जय हिन्‍द' बोलना होगा। इस आदेश को शिक्षा विभाग ने ऑफिशियल तौर पर लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं और इसे नए शैक्षणिक सत्र से लागू भी कर दिया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से अब सभी स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करने के दौरान 'जय हिन्द' बुलवाया जाए। हालांकि ये आदेश सिर्फ सरकारी स्कूलों पर लागू किया गया है, दूसरी ओर निजी स्कूलों को इस मामले में खुद फैसला लेना होगा।

उल्‍लेखनीय है कि सितंबर 2017 में शिक्षामंत्री विजय शाह ने हाजिरी में 'जय हिन्‍द' बोलने की पहल शुरू की थी और तभी यह स्पष्ट कर दिया था कि निजी स्कूल 'जय हिन्‍द' बोलने को लेकर खुद फैसला करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख