Hanuman Chalisa

प्लेसमेंट सेंटर बनेंगे 15 जिला रोजगार कार्यालय

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (23:12 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में जिला रोजगार कार्यालयों का आधुनिकीकरण और उन्नयन कर इन्हें प्लेसमेंट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में कुल 15 जिलों के रोजगार कार्यालयों का आधुनिकीकरण किया जाएगा।


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्यमंत्री दीपक जोशी ने कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, ग्वालियर, सागर, उज्जैन, होशंगाबाद, शहडोल, धार, खरगौन, देवास, सिंगरौली, सतना और कटनी के जिला रोजगार कार्यालयों का आधुनिकीकरण पीपीपी मोड में होगा।

जोशी ने मंत्रालय में प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन देखा और जरूरत के अनुसार सभी स्वीकृतियां समय-सीमा में देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस मद में जितना बजट है, उसका सदुपयोग करें। बजट लेप्स नहीं होना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल संवर्धन और कौशल्या योजना में प्रशिक्षण जल्द शुरू करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि इन आधुनिक रोजगार कार्यालयों कम प्लेसमेंट सेंटर के माध्यम से छह महीने में लगभग 25 हजार युवाओं को प्लेसमेंट देने का लक्ष्य है। बैठक में मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष हेमंत देशमुख, तकनीकी शिक्षा के प्रमुख सचिव संजय बंदोपाध्याय, कौशल विकास संचालक संजीव सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अगला लेख