rashifal-2026

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का कहर, पशुपतिनाथ मंदिर में शिवना का पानी, बालाघाट में 150 का रेस्क्यू

Webdunia
मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (09:46 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कई जिलों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। भोपाल से मंदसौर तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। नदियां उफान पर है। भोपाल समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। नर्मदापुरम में नर्मदा खतरे के निशान से महज दो फीट नीचे बह रही है। वहीं मंदसौर में शिवना नदी उफान पर है। पशुपतिनाथ मंदिर तक पानी आ गया है। बालाघाट में बाढ़ में फंसे 150 का रेस्क्यू किया गया।

भोपाल संभाग, नर्मदापुरम संभाग और जबलपुर संभाग के सभी जिलों तथा गुना, शिवपुरी, सागर और देवास में अधिक वर्षा को देखते हुए बरगी डैम के 21 में से 13 गेट आज 3 बजे खोल दिए गए हैं। विगत 2 दिन के अंतराल में ही मंडला, डिंडोरी तथा अन्य ज़िलों में अत्यधिक बारिश से बरगी डैम 57% से 89% भर गया। तवा डैम के 13 में से 13 गेट (8610 cumecs डिस्चार्ज) और बारना के 8 में से 6 गेट (1700 cumecs डिस्चार्ज) पहले से चालू हैं।
 
भोपाल, नर्मदापुरम, छतरपुर, नरसिंहपुर, खरगोन, राजगढ़ आदि जिलों में बाढ़ की स्थिति दिखाई दे रही है। छतरपुर का जटाशंकर धाम पानी में डूब गया। नरसिंहपुर में बाढ़ में फंसे 10 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 
 
नर्मदापुरम जिले में भारी बारिश और डैम से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण नर्मदा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यहां नर्मदा का जलस्तर 962 फिट पहुंच गया, जो खतरे के निशान से मात्र 2 फीट कम है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यहां हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।
 
खरगोन जिले में भी भारी बारिश की वजह से सड़के लबालब नजर आ रही है। घरों और दुकानों में पानी घुसने की वजह से आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। राजगढ़ जिले में भी भारी बारिश की वजह से आस पास के नदी-नाले उफान पर होने से कई गांवों के मार्ग बंद हो गए हैं।
 
मंदसौर में देर रात हुई तेज बारिश की वजह से निचली बस्तियों में पानी घुस गया। शिवना नदी का पानी पशुपतिनाथ मंदिर के गर्भ गृह में घुस गया। यहां भी प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख