Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में तूफान ओखी का असर, बूंदाबांदी ने बढ़ाई सर्दी

Webdunia
मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (13:23 IST)
भोपाल। देश के दक्षिणी हिस्से को अपनी चपेट में लेकर गुजरात की ओर बढ़ रहे 'ओखी' चक्रवात के मध्यप्रदेश में भी असर से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं हवाओं और कहीं बूंदाबांदी ने अचानक सर्दी बढ़ा दी है। इंदौर समेत कई अन्य इलाकों में छिटपुट बारिश भी हुई।
 
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अरब सागर में उठ रहे ओखी चक्रवात के असर से मध्यप्रदेश के पश्चिमी और गुजरात से लगे कुछ हिस्सों में सुबह हलकी बूंदाबांदी दर्ज हुई है। रतलाम, उज्जैन और शिवपुरी जिले में हलकी बूंदाबांदी और समूचे प्रदेश में दिन के तापमान में कमी आने से अचानक सर्दी महसूस हो रही है। 
 
चक्रवात के अगले दो दिन तक असर बने रहने से पश्चिमी मध्यप्रदेश के हिस्सों में हलकी बारिश की संभावना है। दिन का तापमान कम होगा और हवाओं की तीव्रता तेज होने से सर्दी का असर बढ़ सकता है। विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल में देर रात तक हलकी बूंदाबांदी की संभावना बन सकती है। भोपाल में अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
 
राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से बादलों के छिटपुट जमावड़े और हवाओं के बीच धूप की तीव्रता कम होने से खासी सर्दी महसूस की जा रही है। सर्दी के चलते सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी ठंड से ठिठुरते देखे गए। अचानक बढ़ी सर्दी के कारण सुबह से सड़कों पर गाड़ियों का आवागमन भी कम दिखाई दिया। प्रदेश के इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य स्थानों से भी ठंड बढ़ने की खबरें हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

4 महीने के युद्ध को खत्म करने पर सहमत अमेरिका-ईरान, ट्रंप, जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष ने MoU पर किए हस्ताक्षर

US Iran Peace Deal : ईरान का दावा- 24 अरब डॉलर की संपत्ति होगी जारी, ट्रंप बोले- नहीं देंगे, क्या हो पाएगा समझौता

Instagram पर 'राजा साहब', हकीकत में पुताईवाला! प्यार की कहानी का ट्विस्ट देखकर पुलिस पर हैरान

अगला लेख