चमत्कार! 15 घंटे बाद मुर्दा उठ बैठा...

Webdunia
शनिवार, 14 मई 2016 (17:50 IST)
- कीर्ति राजेश चौरसिया
 
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में चिकित्सा विज्ञान को चुनौती देती एक जबदस्‍त घटना सामने आई है, जहां मौत के 15 घंटे के बाद मुर्दा उठकर बैठ गया है। अब वह हत्या के मामले में गवाही देने की तैयारी कर रहा है।
 
चिकित्सकों ने ददन पटेल नामक 70 वर्षीय बुजुर्ग को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। इस घटना से स्थानीय लोगों के साथ ही चिकित्सा जगत भी हैरान है। अविश्वसनीय सी लगने वाली यह घटना रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोड़किया गांव की है। 
 
पड़ोस की एक महिला की हत्या से ददन पटेल इस कदर सदमे में डूबे की कोमा में चले गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए इलाहाबाद एक निजी चिकित्सालय ले गए। करीब 20 घंटे तक चले उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 11 मई को परिजन शव वाहन से देर शाम ददन का शव लेकर डोड़किया गांव पहुंचे। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रात में अंत्येष्टि टालते हुए सुबह तक के इंतजार का निर्णय लिया गया।
 
गंगाजल से खांसी आई : रातभर ददन का शव घर के आंगन में रखा रहा। परिवार के सदस्य करीब 15 घंटे बाद सुबह अंत्येष्टि की तैयारी के दौरान मृतक के मुंह में तुलसी और गंगाजल डालने की परंपरा निभाई गई। ददन के मुंह में जैसे ही गंगाजल डाला गया उन्हें खांसी आने लगी। इससे वहां मौजूद सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। कुछ पल बाद ही वे उठकर बैठ गए।
 
चकित हैं डॉक्टर भी : इस घटना पर ददन को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर जहां हैरानी जता रहे हैं, वहीं संजय गांधी चिकित्सालय रीवा के उपाधीक्षक डॉ. एसके पाठक कहते हैं, इतने घंटे बाद जान लौटने की उनकी जानकारी की यह पहली घटना है। हालांकि ऐसा भी लाखों में एक होता है, लेकिन इतने लंबे समय बाद जीवित होना घोर आश्चर्य है।
 
हत्या का गहरा सदमा : दरअसल डोड़किया गांव में 8 मई की रात अप्रत्याशित घटना हुई थी। यहां की 53 वर्षीय रानीदेवी पत्नी अवधबिहारी पटेल की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। इसका पता 9 मई की दोपहर चला। क्योंकि रानी के अलावा घर पर कोई और नहीं था। ददन पटेल घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर आम की रखवाली करते हुए खुले में ही सोए हुए थे। हत्या की घटना से वे गहरे सदमें में थे और बार-बार रानी को मार डाला की रट लगाए हुए थे।
 
मुश्किल यह भी : हालांकि जीवित होने की चमत्कारिक घटना के बाद अब ददन को सुनने को लेकर समस्या आ रही है और वे लोगों को ठीक से पहचान भी नहीं पा रहे हैं। ठीक होते ही वे मर्डर की गवाही देंगे।
 
Show comments

Weather Update : राजस्थान में गर्मी का कहर, हीट स्ट्रोक से 5 की मौत, बाड़मेर में पारा 48 के पार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Lok Sabha Elections : दिल्‍ली में कई निर्दलीय आजमा रहे किस्मत, सबकी अलग-अलग है कहानी...

1 तेलुगु एक्ट्रेस समेत 86 ने बेंगलुरु रेव पार्टी में ली थी ड्रग, ब्लड रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानिए

किस बात को लेकर BJP से नाराज हैं जयंत सिन्हा, नोटिस का दिया जवाब

देवेगौड़ा की पोते प्रज्वल रेवन्ना को चेतावनी, धैर्य की परीक्षा मत लो, जहां भी हो जल्दी लौटो

Weather Update: देश के कई राज्यों में तापमान 47 से 48 डिग्री के पार पहुंचा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

बिहार में रास्ता भटका CM योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर, दूसरी सभा में पहुंचे

हनी ट्रैप का शिकार हुए बांग्लादेश के सांसद अनार, हत्या के लिए दी थी 5 करोड़ की सुपारी

कभी कांग्रेस का गढ़ रहे फूलपुर और इलाहाबाद का चुनावी माहौल

अंबेडकर नगर: बसपा से निकले भाजपा और सपा उम्मीदवार के बीच दिलचस्प दंगल

अगला लेख