Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश के कॉलेजों में छात्र पढ़ेंगे रामचरितमानस का पाठ, इंजीनियरिंग के सिलेबस में शामिल होगा रामसेतु

मध्यप्रदेश के कॉलेजों में होगी हिंदू धर्म की पढ़ाई

विकास सिंह
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (15:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के कॉलेजों में छात्र अब रामचरितमानस का पाठ पढ़ेंगे। उच्च शिक्षा विभाग के निर्णय के अनुसार ग्रेजुएशन के पहले साल में रामचरितमानस का पाठ पढ़ाया जाएगा। नए सत्र से रामचरितमानस को एक विषय के रूप में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को रामसेतु के बारे में पढ़ाने की तैयारी भी है। 
 
प्रदेश के उच्चशिक्षा मंत्री मोहन यादव के मुताबिक नई शिक्षा नीति को लागू करने के साथ कॉलेज में पढ़ाए जाने वाले सिलेबस में भी बदलाव किया गया है जिसके तहत अब कॉलेज में प्रवेश के साथ ही छात्र रामचरितमानस का जीवन दर्शन भी पढ़ सकेंगे। ग्रेजुएशन के पहले साल में शामिल होने वाला रामचरितमानस का सब्जेक्ट ऑप्शनल होगा।

कॉलेज में रामचरितमानस का पाठ पढ़ाए जाने को लेकर मंत्री मोहन यादव ने तर्क देते हुए कहा कि महापुरुषों के ज्ञान से चरित्र का निर्माण होता है। जब युवा रामचरितमानस का पाठ पढ़ेंगे तो मर्यादा पुरुषोतम श्रीराम की तरह उनमें चरित्र निर्माण होगा। कॉलेजों में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर छात्रों को रामचरितमानस का पाठ पढ़ाएंगे। 
 
वहीं उच्च शिक्षा विभाग के इस फैसले के बाद कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सरकार पर शिक्षा का भगवाकरण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस समाज में वैमनस्य को बढ़ावा मिलेगा क्यों कि कॉलेज में सभी धर्म, संप्रदाय के छात्र पढ़ते है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख