Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में स्‍वाइन फ्लू से 37 लोग पीड़ित

Webdunia
गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (19:18 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में एक जुलाई से 16 अगस्त तक एच-1 एन-1 के 221 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 195 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। सैंतीस मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। 
  
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, छब्बीस सेम्पल की रिपोर्ट आना शेष है। वर्तमान में शासकीय अस्पतालों में 13 और निजी अस्पताल में 8 मरीज उपचाररत हैं। यह जानकारी आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच-1 एन-1 संक्रमण, मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया की प्रभावी रोकथाम के लिए की जा रही दैनिक समीक्षा में दी गई। बैठक में चिकित्सकों को निर्देश दिए गए कि जनसाधारण को संक्रमण के विरुद्ध जागरूक करें। 
 
बचाव ही उपचार है। सर्दी-खांसी आने पर रूमाल या टिशु पेपर का उपयोग करें। टिशु पेपर उपयोग के बाद डस्टबिन में ही डालें। खांसने वाले से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखें। पीड़ित व्यक्ति इस बात का ध्यान रखें कि खाना खाते समय ही मुंह में हाथ लगाएं और किसी से हाथ न मिलाएं। नाक, मुंह या आंखों का स्पर्श करने पर साबुन से हाथ धोएं, यथासंभव भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। (वार्ता)
 

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख