Biodata Maker

मप्र के टाइगर रिजर्व देश में सबसे बेहतर, NTCA की रैंकिंग में पेंच, कान्हा, सतपुड़ा शामिल

विकास सिंह
भोपाल। सोमवार का दिन मध्य प्रदेश और यहां के लोगों के लिए दोहरी खुशी लेकर आया, जहां तेरह सालों बाद प्रदेश को एक बार फिर टाइगर स्टेट का दर्जा मिल गया तो दूसरी ओर मध्यप्रदेश के तीन टाइगर रिजर्व बेहतर प्रबंधन के साथ देश के पहले तीन स्थानों पर काबिज हुए।

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनटीसीए) ने प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व को सबसे बेहतर बताते हुए पहली रैंकिंग दी है, जबकि रैंकिंग में कान्हा टाइगर रिजर्व दूसरे नंबर पर और सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को तीसरे नंबर का दर्जा दिया गया है।

एनटीसीए हर 4 साल में देश के सभी टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन करती है जिसमें इस बार पेंच टाइगर रिजर्व  सबसे ऊपर है। इससे पहले पेंच टाइगर रिजर्व वर्ष 2010 में पहले नंबर पर था जबकि कान्हा दूसरे नंबर पर था। 2014 में कान्हा टाइगर रिजर्व पहले स्थान पर था। पेंच टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर विक्रम सिंह परिहार कहते हैं कि सभी के बेहतर प्रयासों के चलते ही मूल्यांकन टीम ने पेंच टाइगर रिजर्व को पहला स्थान दिया है।

 
कैसे होता है मूल्याकंन : मैनेजमेंट इफेक्टिवनेशन इवेल्यूशन टीम सभी टाइगर रिजर्व का सर्वे करती है। 32 बिंदुओं पर टीम आंकलन करती है। पूरी रिपोर्ट के आधार पर ही तय होता है कि किस टाइगर रिजर्व में बेहतर प्रबंधन है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन में पिछले 4 सालों में किए गए वन्य प्राणी प्रबंधन के कार्य, आवास में सुधार, वन्यप्राणियों की सुरक्षा की स्थिति सहित कई अन्य बिंदुओं का मूल्यांकन कर उनको रैंकिंग देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर उतरे मुसलमान, लखनऊ से कश्मीर तक प्रदर्शन

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति का अरब देशों को संदेश, सैन्य कार्रवाइयों की कड़ी निंदा; कूटनीति से समाधान पर जोर

सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में गुजरात की ऊंची उड़ान, 'सेमीकनेक्ट 2026' कॉन्फ्रेंस की भव्य शुरुआत

अगला लेख