मध्यप्रदेश जल्द लॉन्च करेगा जल नीति, वॉटर विजन-2047 सम्मेलन में बोले सीएम शिवराज, जनभागीदारी की बताई जरूरत

विकास सिंह
गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (14:11 IST)
भोपाल। पानी के महत्व को लोगों को समझाने  के लिए मध्यप्रदेश जल नीति बना रहा है और अगले एक से डेढ़ महीन में जल नीति को लॉन्च कर दिया जाएगा। आज भोपाल में पहले अखिल भारतीय राज्य मंत्रियों के सम्मेलन 'वॉटर विजन-2047' में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात का जानकारी देते हुए कहा मध्यप्रदेश अपनी जलनीति बना रहा है। जिसमें पानी बचाने, कैसे पानी बढ़ाएं, कैसे वर्षा जल को रोककर रखें, कैसे वेस्ट वॉटर को रिसाइकिल करके उपयोग में लाएं इन सभी बातों को शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा वॉटर विजन-2047 सम्मेलन इस दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा और दो दिन के मंथन का जो अमृत निकलेगा उसको मध्यप्रदेश की जलनीति में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभागीदारी से हम वॉटर विजन 2047 के लक्ष्यों को प्राप्त करने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉटर विजन 2047 भोपाल में हो रहा है,और भोपाल जल प्रबंधन का उत्तम उदाहरण है। हमारे यहां एक कहावत है तालों में भोपाल ताल बाकी सब तलैया। भोपाल ताल को बने हुए 1000 साल से ज्यादा हो गए। राजा भोज की प्रतिमा हमने इसी तालाब में लगवाई है। आज भी भोपाल को एक तिहाई पेयजल की आपूर्ति से बड़े तालाब से होती है। मुख्मंत्री ने कहा कि आज मध्यप्रदेश में इंदौर वॉटर प्लस सिटी घोषित हो चुका है।

वॉटर विजन-2047 का सम्मेलन-भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय राज्य मंत्रियों का सम्मेलन 'वॉटर विजन 2047' में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल के साथ शिवराज सरकार में कैबिनेट साथी तुलसी सिलावट और भारत सिंह कुशवाह शामिल हुए। कार्यक्रम को वीडियो कॉफ्रेंसिग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी की सोच को जनता के मन में जगाना है। हम इस दिशा में जितना ज़्यादा प्रयास करेंगे उतना ही अधिक प्रभाव पैदा होगा। 'स्वच्छ भारत अभियान' से जब लोग जुड़े तब जनता में भी चेतना और जागरूकता आई। सरकार ने संसाधान जुटाए, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और शौचालय जैसे अनेक कार्य किए। लेकिन अभियान की सफलता तब सुनिश्चित हुई जब जनता ने सोचा कि गंदगी नहीं फैलानी है, जनता में यही सोच जल संरक्षण ​के लिए भी जगानी होगी।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन

अगला लेख