Hanuman Chalisa

महाकाल मंदिर के बाहर मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे (वीडियो)

Webdunia
सोमवार, 18 जून 2018 (10:43 IST)
मध्यप्रदेश के उज्जैन में देश के सुप्रसिद्ध महाकाल मंदिर परिसर में फूल और प्रसाद बेचने वाले दो गुटों में जमकर हाथापाई हुई। इस लड़ाई में पहले युवकों के बीच मारपीट हुई और इसी दौरान महिलाएं भी इसमें शामिल हो गईं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि धार्मिक स्थान पर कैसे दोनों पक्ष मारपीट करते हुए दिखाए दे रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 
खबरों के मुताबिक, यह मामला शनिवार रात करीब 10 बजे का है। यह भी कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच फूल-प्रसाद बेचने की प्रतिस्पर्धा को लेकर विवाद हुआ था। इसमें दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक युवक ने महिलाओं को भी पीटना शुरू कर दिया। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर जूते-चप्पल बरसाए।
 
इन्हें लड़ता हुआ देखकर आसपास गुजर रहे लोग भी डर गए, लेकिन बीच-बचाव करने के बजाए स्थानीय लोग वीडियो बनाते नजर आए। यहां आए दिन दुकानदारों के बीच विवाद सामने आते रहते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाकाल मंदिर में इससे पहले भी फूल-प्रसाद बेचने वालों के बीच लड़ाई-झगड़े की खबरें आ चुकी हैं। 
 
स्थानीय प्रशासन महाकाल परिसर में मारपीट की इस घटना से सकते में है। मंदिर प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर मनीष सिंह ने आदेश दिए हैं कि मंदिर के बाहर फूल-प्रसाद बेचने वालों से अब बांड भरवाए जाएं और यदि कोई यहां झगड़ता है तो उसे जेल भेजा जाएगा।
 
मारपीट की खबर लगते ही महाकाल थाना पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने में ले आई। पुलिस ने महिलाओं को हिदायत देकर छोड़ दिया, वहीं एक पक्ष के एक युवक और दूसरे पक्ष के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख