Hanuman Chalisa

प्रेमी ने शिक्षिका को गोली मारी, अश्लील वीडियो बनाने की दी धमकी...

Webdunia
बुधवार, 5 अप्रैल 2017 (09:20 IST)
इंदौर। एक दिल दहला देने वाली घटना में एक युवक ने मंगलवार को ट्रेनिंग सेंटर में घुसकर मानसिक रोगी बच्चों की शिक्षिका (ट्रेनर) की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि महिला का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग था।  
 
सिलिकॉन सिटी स्थित ट्रेनिंग सेंटर में हुई वारदात के बाद हत्यारे ने सेंटर संचालिका, उसकी बच्ची और महिला कर्मचारी को करीब ढाई घंटे बंधक बनाए रखा। हत्यारा युवक वहां मौजूद महिला का अश्लील वीडियो बनाने के लिए भी हथियार दिखाकर धमकाता रहा।
 
बाद में दोनों महिलाओं से मृत महिला के हाथ-पैर बंधवाए और शव को ऊपरी मंजिल पर ले गया। इसी दौरान अपनी मां के साथ वहां पहुंचे एक छात्र की वजह से तीनों की जान बच गई। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार मृतका सिलिकॉन सिटी (एम ब्लॉक) निवासी टीना राठौर (35) है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। दोनों के बीच तीन माह से बातचीत बंद थी। इसी से खफा होकर आरोपी बाइक से सिलिकॉन सिटी पहुंचा। उस वक्त टीना के साथ स्कूल संचालिका शालिनी जैन (40), आया गीता मारू (60) और शालिनी की बेटी विदूषी (8) भी थी।
 
सेंटर संचालिका के अनुसार सोनू सुबह सवा 10 बजे दरवाजे पर लात मारकर सेंटर में घुसा। उसने कमर पर कारतूस वाला पट्टा भी बांध रखा था। वहां हम तीन महिलाएं और बच्ची विदूषी थी। वह हमे धमकाकर नीचे बेडरूम में ले गया। वहां उसका टीना से विवाद हुआ और उसे चांटे मारे और धोखा देने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने टीना को गालियां दी और अचानक गोली चला दी। 
 
Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख