Dharma Sangrah

इंदौर में भव्य मराठा मूक मोर्चा (वीडियो)

भीका शर्मा
रविवार, 16 अक्टूबर 2016 (15:24 IST)
कोपर्डी में मराठा समाज 14 वर्षीय नाबालिग लड़की से बलात्कार और फिर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या से आहत मराठा समाज का विरोध प्रदर्शन अब महाराष्ट्र की सीमा के बाहर पहुँच चुका है। 16अक्टूबर को मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर की सड़के मराठा मूक मोर्चे की गवाह बनी। एक अनुमान के तहत इस मूक मोर्चे में करीब 15 हजार मराठा लोगों ने भाग लिया। राजबाड़ा पर बनाए गए मंच से मराठा समाज ने कोपर्डी घटना की कड़ी निंदा की साथ ही समाज के वक्ताओं ने  मराठा आरक्षण और दलित एट्रोसिटी अधिनियम में बदलाव संबधी मांगो को बार बार दोहराया गया।
देवी की अहिल्या की प्रतिमा को माल्यार्पण के साथ मोर्चा शहर के विभन्न मार्गों से होता हुआ जिलाधीस कार्यालय पर ज्ञापन देने के साथ समाप्त हुआ। रैली में महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता देखते ही बन रहीथी। पारम्परिक वेशभूषा में सजे यूवक युवतियाँ आनायास सभी का ध्यान खिंच रहे थे। रैली पूरी तरह अनुशासन में थी और इस बात की पूरी व्यवस्था थी कि शहर का यातायात प्रभावित न हो।
 
मोर्चे में कई महिलाओं के हाथ में छोटे छोटे दूधमँहे बच्चे भी थे। कई वृद्ध पुरूष और महिलाओं में युवाओं की तरह का जोश दिख रहा था। असली चमक युवाओं के चेहरे पर थी उन्हें ये लग रहा था कि उनका ये शांतिप्रिय आंदोलन जरूर सफल होगा। और कोपर्डी के दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी साथ ही वे मराठा आरक्षण को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।
आंदोलन में प्रमुखता से सहभागिता कर रही स्वाति युवराज काशिद ने कहा कि हमने जो प्रशासन को ज्ञापन सौंपा उसमें हमने मांग की है कि...
1. कोपर्डी के हत्यारों को जल्दी जल्दी फांसी हो
2. मराठा समाज को आरक्षण मिले
3.मध्यप्रदेश में कम से कम एक युनिवर्सिटी को माँ जीजा बाई या शिवाजी का नाम दिया जाए
4. इंदौर शहर में छत्रपति संभाजी राजे और माँ जीजा बाई का स्मारक बनाया जाएँ
5. अपराधिक घटनाओं में मराठा जाति का उल्लेख न करके अप‍राधियों के सरनेम का उपयोग किया जाएँ
6. अरब सागर में बनने वाली शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कार्य जल्दी से जल्दी शुरू किया जाए। 

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

भारतीय टीम की जीत के जश्‍न पर दो पक्षों में चले लाठी और डंडे, 10 लोग घायल, 4 गिरफ्तार, पुलिस ने किया कंट्रोल

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

ईरान की 165 मासूम बच्चियों का हत्यारा कौन, इस रिपोर्ट का दावा चौंका देगा, इजरायल ने नहीं तो किसने किया था हमला?

fact check : पाकिस्तान की फिर खुली पोल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नेवी चीफ को लेकर फैलाई फेक न्यूज

पाकिस्तान की साजिश का भंडाफोड़, भारत-इजराइल-ईरान पर बनाया Indian Army Chief का Deepfake Video

Fact Check : भारतीय वायुसेना के नाम पर फैलाया जा रहा है पाकिस्तानी AI प्रोपेगैंडा, PIB ने किया बेनकाब

Iran Women Team Crisis : ईरानी महिला फुटबॉल टीम पर मौत का खतरा, ऑस्ट्रेलिया से शरण की मांग, Donald Trump बोले- वापस भेजा तो मारी जाएंगी

Iran-US-Israel : डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू की बढ़ी टेंशन, मोजतबा खामेनेई को रूस का समर्थन, क्या बोले व्लादिमीर पुतिन

अगला लेख