Hanuman Chalisa

‘देवास की बेटी’ की अनोखी शादी, पुलिस ने मामा बनकर किया ‘कन्‍यादान’, मां बनकर दी ‘विदाई’

नवीन रांगियाल
(दुल्‍हन की इच्‍छा थी शादी में बजे शहनाई, पुलिस ने बजाया सायरन )

कोरोना में फ्रंट वॉर‍ियर के तौर पर ड्यूटी न‍िभाकर पुल‍िस ने पूरे देश का द‍िल तो जीत ही लि‍या है लेक‍िन अब वो ऐसे काम भी कर रही है ज‍िसे लोग परोपकार और पुण्‍य का दर्जा दे रहे हैं। इस कोरोना काल में पुल‍ि‍स ने अपनी सख्‍त छव‍ि को मानवीयता में बदलने का काम बखूबी क‍िया है।

इंदौर से सटे देवास में एक ऐसा ही मामला सामने आया है ज‍िसे लेकर पुल‍िस प्रशासन की खूब तारीफ हो रही है। यहां पुल‍िस ने लॉकडाउन के दौरान एक ब‍िट‍िया की शादी करवाई। इतना ही नहीं पुल‍िस रस्‍मों के मुताबि‍क कन्‍या की मां भी बन गई और फ‍िर मामा बनकर उसका मामेरा भी क‍िया।

दरअसल कव‍िता प्रजापत देवास में रहती है। उनके प‍िता फुलचंद ठेकेदारी में काम करते थे लेक‍िन लॉकडाउन के दौरान उनकी नौकरी चली गई। उनके पास कोई बचत नहीं थी। वो  बेटी की शादी के ल‍िए कर्ज के ल‍िए परेशान हो रहे थे। कव‍िता की मां का भी बहुत पहले देहांत हो गया था। अपनी शादी को लेकर वो और प‍िता दोनों बहुत परेशान थे।

इसी दौरान वे पुल‍िस प्रशासन की योजना ‘हमारी पाठशाला’ के सदस्‍यों के संपर्क में आए। पुल‍िस को पूरा मामला समझ में आ गया क‍ि उसके प‍िता बेटी का वि‍वाह करने में पूरी तरह से असक्षम है।

लेक‍िन लॉकडाउन में शादी का समारोह न‍ियमों के खि‍लाफ होता। ऐसे में पुलिस ने कविता की शादी के ल‍िएदेवास एसडीएम से पहले अनुमति ली। इसके बाद शादी की सारी तैयार‍ियां की गईं।

सोमवार केा देवास एसपी कृष्णावेणी देशावतु के मार्गदर्शन में ‘पुलिस की पाठशाला की छांव’ योजना के तहत देवास की बेटी कविता की शादी यहां के त्रिलोक नगर के युवक जितेंद्र पि‍ता देवकरण से की गई। दुल्‍हा जितेंद्र और उसके पिता फर्नीचर के कारीगर है।

इस दौरान पुलिस विभाग कव‍िता की मां होने का ज‍िम्‍मा भी पूरा क‍िया। इसके साथ ही पुल‍िस ने मामा की तरफ से क‍िए जाने वाले र‍िवाजों की अदायगी करते हुए मामेरा क‍िया और मामा होने का फर्ज भी न‍िभाया और बेटी को दहेज भी द‍िया। एसपी ने कृष्णावेणी देसावतु समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर व‍िदा क‍िया।

बेटी की इच्‍छा थी शहनाई बजे तो
उप पुल‍िस अधीक्षक किरण शर्मा ने बताया कि बिटिया की इच्छा थी क‍ि उसकी शादी में शहनाई बजे। लॉकडाउन में यह तो मुमक‍िन नहीं था ऐसे में पुल‍िस ने शादी के दौरान पुलिस वाहनों के सायरन बजाकर यह इच्‍छा पूरी की। वहीं मामा बनकर बनकर कन्यादान भी क‍िया। शादी का पूरा खर्च पुल‍िस व‍िभाग के अधि‍कार‍ियों और कर्मचार‍ियों ने म‍िलकर उठाया।

उपहार में यह सामान द‍िया बेटी को
पुलिस कर तरफ से दुल्हन कविता को फ्रिज, टीवी, कूलर, बर्तन, कृष्ण भगवान व सिंहासन पूजन सामाग्री व फलदान भी किया गया। शादी में एएसपी जगदीश डावर, सीएसपी अनिल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक किरण शर्मा, थानों के थाना प्रभारी, पुलिस का अमला मौजूद था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख