Hanuman Chalisa

घुटनों पर 'सरकार', ऑक्सीजन देने वाली कंपनी के सामने हाथ जोड़कर बैठ गए मंत्री जी...

Webdunia
सोमवार, 26 अप्रैल 2021 (15:35 IST)
मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन की कितनी किल्लत है इसका अनुमान सरकार के मंत्री की स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। शिवराज के मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर प्रोडक्शन रोककर मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के सामने घुटनों के बल बैठ गए। 
 
दरअसल, ग्वालियर में 'सूर्या बल्ब' बनाने वाली कंपनी ने अपनी यूनिट बंद कर सारी ऑक्सीजन मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध करा दी है। कंपनी के इस सराहनीय योगदान पर ऊर्जा मंत्री ने घुटनों के बल बैठकर और हाथ जोड़कर कंपनी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। 
 
उन्होंने कंपनी की तारीफ करते हुए कहा कि मैं हमेशा कहता हूं कि उद्योग-व्यवसाय हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। इसलिए उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। तोमर ने कहा कि खासकर स्वदेशी उद्योग को बढ़ावा देना चाहिए। उन्हें गाली देने के बजाय उनके प्रति कृतज्ञता और सम्मान का भाव रखना चाहिए। 
 
उन्होंने नसीहत भरे अंदाज में कहा कि वामपंथियों के लोकलुभावन नारों के चक्कर में नहीं आना चाहिए और न ही उद्योग-व्यवसाय और भावी पीढ़ी को नष्ट करने वाले अभियानों का सहभागी बनना चाहिए। यह अभियान चाहे पर्यावरण के नाम पर हों या फिर बाल मजदूरों के नाम पर हों। कृषि भूमि के नाम पर हों या फिर वन्य प्राणियों के नाम पर। मैं भी सूर्या कंपनी और उसके जैसी हजारों कंपनियां, जो इस विपदा के समय देश के साथ खड़ी हैं, उनको नमन करता हूं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

कहां हैं Imran Khan, क्यों उड़ी अफवाह, क्या जेल में हो गई हत्या, सोशल मीडिया की अफवाह में कितना सच

शेख हसीना की पार्टी के ऐलान से उड़ी मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार की नींद

ध्वजारोहण समारोह से ‘अयोध्या ब्रांड’ को मिली वैश्विक पहचान

जम्बूरी : युवा ऊर्जा के वैश्विक संगम के साथ सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश

भारत का संविधान अनेकता को एकता में जोड़ने वाला : CM योगी

अगला लेख