rashifal-2026

दुष्कर्म के विरोध पर दलित छात्रा को किया आग के हवाले

Webdunia
सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (17:34 IST)
राजगढ़ (मध्यप्रदेश)।  राजगढ़ जिले में 13 वर्षीय एक दलित छात्रा द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर 16 वर्षीय लड़के ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हादसे में पीड़िता बुरी तरह से झुलस गई।
 
 
खुजनेर पुलिस थाना निरीक्षक इन्द्रराज सिंह ने आज बताया, पीड़िता कक्षा छह की छात्रा है। शनिवार को जब वह घर में अकेली थी, तभी 16 वर्षीय आरोपी लड़का जबरन उसके घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। 
 
उन्होंने बताया कि जब छात्रा ने शोर मचाकर इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखा मिट्टी का तेल उसके ऊपर डालकर आग लगा दी। सिंह ने बताया कि आरोपी आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गया था। उसे कल रात पकड़ लिया गया।
 
उन्होंने कहा कि घटना में लड़की 50 प्रतिशत से अधिक झुलस गई और जिला चिकित्सालय राजगढ़ में उसका उपचार चल रहा है। सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 354, 450 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

तीसरा विश्व युद्ध कराने को आमादा हैं ट्रंप, इन देशों को दी धमकी

साइबर ठगों के खिलाफ योगी सरकार ने बनाया स्पेशल प्लान, डिजिटल अरेस्ट की जागरूकता के लिए लघुफिल्म

सोमनाथ मंदिर के आयोजन में राजेंद्र प्रसाद को जाने से रोकना चाहते थे नेहरू, PM मोदी ने ब्लॉग में क्या लिखा

भागीरथपुरा त्रासदी एक तंत्र निर्मित आपदा, वेबदुनिया से बोले जलपुरुष राजेंद्र सिंह, भूजल दूषित होने से बढ़ी चुनौतियां

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती में आयु सीमा पर 3 साल की छूट

JNU में पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर बवाल, भाजपा ने जताया एतराज

राष्‍ट्रपति डेल्सी के शपथ लेने के बाद वेनेजुएला में गोलीबारी, क्या बोला अमेरिका

गांधीनगर में दूषित पानी का कहर, टाइफाइड से 7 साल की मासूम की मौत

कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन, 82 साल के उम्र में ली अंतिम सांस

LIVE: डेल्सी बनीं वेनेजुएला की नई राष्‍ट्रपति, अमेरिकी कोर्ट में क्या बोले मादुरो

अगला लेख