Hanuman Chalisa

संकट में कमलनाथ सरकार, कांग्रेस विधायक डंग के इस्तीफे के बाद बिसाहूलाल सिंह भी लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

विकास सिंह
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (21:31 IST)
मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार बड़े संकट में फंस गई है। पिछले तीन दिनों से गायब 4 कांग्रेस विधायकों में से एक हरदीप सिंह डंग के इस्तीफा देने से बड़ा सियासी भूचाल आ गया है। तेजी से बदले घटनाक्रम के बीच हरदीप सिंह डंग ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ दोनों को भेजा है। हरदीप सिंह डंग ने अपना इस्तीफा देने के पीछे पार्टी में अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस विधायक बिसाहूलाल सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है।
 
ALSO READ: मप्र में सियासी घमासान : कांग्रेस के 'गायब' विधायक हरदीप सिंह डंग ने दिया इस्तीफा
 
गुमशुदा विधायक बेंगलुरू में : मध्य प्रदेश में हॉर्स ट्रेडिंग की खबरों के बीच कांग्रेस के तीन विधायक बीते तीन दिनों से गायब है। कांग्रेस के सीनियर विधायक बिसाहूलाल सिंह,रघुराज सिंह कंसाना, हरदीप सिंह डंग और सुरेंद्र सिंह शेरा के बंगलुरु में होने की खबरें सामने आ रही थी। मीडिया से बात में सुरेंद्र सिंह शेरा ने खुद अपने बंगलुरु में होने की पुष्टि की थी। 
विधायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज : उधर तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच भोपाल में टीटी नगर थाने में बिसाहूलाल सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज उनके परिजनों ने कराई है। कमलनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री लाखन सिंह ने विधायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि कर दी है। विधायक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने से पहले तेजी से बदलते घटनाक्रम में मध्य प्रदेश के डीजीपी को आनन-फानन में हटा दिया गया। 
 
शिवराज ने दिल्ली में डाला डेरा मध्य प्रदेश में जारी सियासी उठापटक के बीच भाजपा में मंथन का दौर जारी है। भोपाल में प्रदेश भाजपा दफ्तर से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को अपने जन्मदिन पर पहले से तय कार्यक्रम को निरस्त करते हुए दिल्ली में रहे। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि पार्टी का आलाकमान मध्य प्रदेश की सियासत पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के भी दिल्ली रवाना होने की खबरें भी सामने आ रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

प्रेमिका से मिलने के लिए LOC की पार, POK का युवक कश्मीर में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

अगला लेख