Hanuman Chalisa

मिशन इंदधनुष बना टीकाकरण का जनअभियान

Webdunia
सोमवार, 14 दिसंबर 2015 (20:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन इंद्रधनुष के दूसरे चरण में व्यापक जनभागीदारी के कारण बच्चों के इस विशेष समग्र टीकाकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। प्रदेश में मिशन इंद्रधनुष का दूसरा फेज 7 अक्टूबर 2015 से आरंभ किया गया था।

इसके तहत प्रतिमाह 7 तारीख से पूरे एक सप्ताह स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कर रहे हैं जिन्हें या तो टीके लगे ही नहीं हैं या उन्हें कुछ टीके लगना रह गए हैं। यह चरण जनवरी 2016 तक चलेगा।
मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के उपसंचालक एवं टीकाकरण के प्रभारी डॉ. संतोष शुक्ला ने बताया कि इस माह 7 दिसंबर से शुरू हुए चरण में 12 दिसंबर तक 25 जिलों में विशेष टीकाकरण के कुल 25 हजार 464 सत्र आयोजित हो चुके थे। इनमें 1 लाख 27 हजार 188 बच्चों  एवं 35415 गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया गया। बच्चों को डायरिया से बचाने के लिए ओआरएस के 28 हजार 020 पैकेट और जिंक की 1 लाख 43 हजार 469 गोलियां बांटी गई हैं। 
 
मिशन इंद्रधनुष के इस अभियान में यूनीसेफ की ओर से कोल्ड्‍स चेन की मॉनिटरिंग में तकनीकी सहयोग के साथ ही संचार गतिविधियों में भी भागीदारी की जा रही है। यूनीसेफ समर्थित युवा बुरहानपुर में टीकाकरण का ब्योरा जुटा रहे हैं।
 
इस चरण की खास बात यह रही है कि लोगों ने भी इसमें बड़े उत्साह से भागीदारी की है। सतना के गोविंदपुर एवं अशोकनगर में रंगोली के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया। कटनी शहर में मिठाई के दुकानदार ने खुद मिठाई के डिब्बों पर मिशन इंद्रधनुष का स्टीकर लगाकर लोगों को टीकाकरण का संदेश दिया। सतना जिले के देवराज नगर ब्लॉंक में ड्रम रैली निकालकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। 

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ से उठेगी हरित क्रांति की नई आवाज, योगी सरकार के हरित उत्तर प्रदेश विजन को मिलेगा नया आयाम

World Environment Day 2026: वृक्ष से जुड़े हिंदू व्रत एवं त्योहार

BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की, कई बड़े चेहरों को मिला मौका, सतीश पूनिया राजस्थान से उम्मीदवार

बिखरे सभी बारी-बारी : शिवसेना की तरह कैसे टूटी ममता की TMC, जानिए अंदर की कहानी

एक पेड़ मां के नाम : उत्तर प्रदेश लगाएगा 5 करोड़ पौधे, कुकरैल वन क्षेत्र से होगा शुभारंभ