Hanuman Chalisa

धार जिले में ग्रामीणों ने 5 लोगों को बुरी तरह पीटा

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2020 (12:30 IST)
मध्यप्रदेश के धार जिले के अमझेरा थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की भीड़ ने 5 लोगों को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा। जमीनी विवाद को लेकर हुई इस घटना में घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 
 
दसाई चौकी प्रभारी आकाशसिंह के मुताबिक यह घटना मानपुरा गांव की है, जहां जमीनी विवाद के चलते ग्रामीणों ने 5 लोगों को पेड़ से लटकाकर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जबकि पांचों घायलों का उपचार चल रहा है। 
 
जानकारी के मुताबिक बदनावर तहसील के ग्राम मानपुरा में हिंदू सिंह नामक व्यक्ति के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने के राजगढ़ के अजय पिता शंकर, राहुल, भोलू, राजू और जितेंद्र पिता रणछोड़ पहुंचे थे। मानपुरा गांव के ही रमेश पिता सुखराम व राकेश पिता रमेश से इनका जमीनी विवाद चल रहा था। कार्यक्रम के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। 
 
विवाद के बाद गांव के दूसरे लोग भी एकत्रित हो गए और उन्होंने पांच लोगों को पेड़ से बांध दिया। उसके बाद उन्हें बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर ग्रामीणों ने उन्हें वहीं छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया।  
 
दूसरी कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने इस घटना का वीडियो पोस्ट कर शिवराज सरकार की निंदा की है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए ट्‍विटर पर लिखा कि जिंदाबाद, जिंदाबाद शिवराज जी जिंदाबाद। वीडियो में पीड़ित बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

PM मोदी का UAE दौरा, हुआ भव्‍य स्‍वागत, कई समझौतों पर हुए हस्‍ताक्षर

CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया विकास कार्यों का निरीक्षण, कहा- भविष्य के मद्देनजर पूरी योजना के साथ हो रहा काम

भोजशाला फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय बोले- यह सनातन आस्था और सांस्कृतिक स्वाभिमान की जीत

Bhojshala : धार भोजशाला मंदिर ही है, MP हाईकोर्ट का फैसला आते ही हिन्दू पक्ष ने मनाई दीवाली

अगला लेख