Hanuman Chalisa

बच्चा चोर की अफवाह से मॉब लिचिंग का खतरा, इंटेलिजेंस ने फेक मैसेज पर एसपी को दिए कार्रवाई के निर्देश

विकास सिंह
रविवार, 28 जुलाई 2019 (14:58 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया पर फेक मैसेज के जरिए लगातार फैल रही बच्चा चोरी गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह से अब कानून व्यवस्था मुश्किल में पड़ने लगी है। सूबे में लगातार बच्चा चोरी के शक में निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे प्रदेश में मॉब लिचिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है। 
 
ऐसा ही मामला रविवार को सागर जिले में सामने आया जहां बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, भीड़ महिला को पीटते हुए पुलिस थाने तक ले गई जहां पुलिस के दखल के बाद किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी।
 
इससे पहले शनिवार को सागर में लोगों ने बच्चा चोर गैंग के संदेह में भजन मंडली के 15 लोगों को घेर लिया था। इन्हें बाद में किसी तरह पुलिस के दखल के बाद किसी तरह सुरक्षित निकाला गया।
 
अफवाह रोकने के लिए अलर्ट : मध्यप्रदेश में सोशल मीडिया पर लगातार बच्चा चोर गिरोह के घुसने की अफवाह को रोकने के लिए अब खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। प्रदेश के इंटेलिजेंस चीफ कैलाश मकवाना ने एक अलर्ट जारी कर सूबे के सभी एसपी को ऐसे फेक मैसेज करने और फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चा चोरी गैंग, रोहिंग्या मुस्लिम के फेक मैसेज से भी सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।
 
सोशल मीडिया पर लगातार बच्चा चोर गिरोह के घुसने की अफवाह से अब प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वेबदुनिया पहले ही अपनी रिपोर्ट मे बता चुका है कि सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित हो रहे बच्चा चोर गिरोह के मैसेज पूरी तरह गलत है और किसी भी तरह लोगों को इस तरह की अफवाह में नहीं पड़ना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार की किसानों को बड़ी सौगात: अब 300 रुपए प्रति मीटर तार फेंसिंग सहायता

गुजरात सचिवालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 सेक्शन अधिकारियों के तबादले, 81 DySO को प्रमोशन

LIVE: भाजपा ने 4 राज्यों को दिए नए अध्यक्ष, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली की कमान

कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: CM सिद्धारमैया आज दोपहर 3 बजे देंगे इस्तीफा, DK शिवकुमार के पैर छूने वाली तस्वीर वायरल!

योगी सरकार का डिजिटल विजन तेज रफ्तार पर, प्रोजेक्ट गंगा जल्द होगा 'लाइव'

अगला लेख