Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में UCC लागू करने के लिए आगे बढ़ी मोहन सरकार, उच्चस्तरीय समिति का किया गठन, जानें क्या करेगी कमेटी?

सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति को नियुक्त किया अध्यक्ष

भोपाल ब्यूरो
मंगलवार, 28 अप्रैल 2026 (14:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कॉमन सिविल कोड को लागू करने के लिए अब सरकार आगे बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में अध्ययन और परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति विभिन्न विधिक, सामाजिक-प्रशासनिक पहलुओं का गहन अध्ययन कर संतुलित और व्यवहारिक सुझाव प्रस्तुत करेगी।

सर्वोच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रसाद देसाई को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त शत्रुघ्न सिंह, कानूनविद अनूप नायर, शिक्षाविद गोपाल शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता बुधपाल सिंह और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव अजय कटेसरिया को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।

दरअसल, प्रदेश राज्य में विभिन्न व्यक्तिगत और पारिवारिक विधियों के अंतर्गत विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण पोषण, उत्तराधिकार, अन्य संबंधित विषयों का संचालन अलग-अलग प्रावधानों के अनुसार किया जा रहा है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इन विधियों का समग्र परीक्षण कर एक समरूप, संतुलित और व्यवहारिक विधिक संरचना विकसित करने की आवश्यकता अनुभव की जा रही है। ताकि, नागरिकों के मध्य समानता, न्याय-संगतता और विधिक स्पष्टता सुनिश्चित हो सके। इस उदेश्य को प्राप्त करने के लिए विषय के विधिक, समाजिक-प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत अध्ययन कर अनुशंसाएं प्रस्तुत होना जरूरी है। इसलिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में ममता सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कार्यकर्ता की हत्‍या पर बोले- TMC का चल रहा गुंडा राज, नहीं झुकेगी कांग्रेस...

दबाव में नहीं आएगा तेहरान, धमकियों के आगे नहीं झुकेगा, अमेरिका से वार्ता पर बोले ईरानी राष्ट्रपति

विरोध के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी, विवाद पर दी यह सफाई,जानिए क्‍या है मामला?

पवन खेड़ा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती, क्‍या बच पाएंगे गिरफ्तारी से?

डोनाल्ड ट्रंप पर हमला? 4 बार मौत को दे चुके हैं मात, कौन था हमलावर, ईरान का हाथ या फिर और कोई चाल, क्या बोली सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व में छोड़े 4 जंगली भैंसे,ईको-सिस्टम के साथ-साथ टूरिज्म पर होगा सकारात्मक असर

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम 2026: भाजपा की एकतरफा बढ़त, 'आप' ने आदिवासी बेल्ट में दिखाया दम

उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू, महिला आरक्षण मुद्दे पर होगी चर्चा

भवानीपुर में 'खेला' होने का डर? ममता के भाई कार्तिक बनर्जी बोले- दीदी की जीत तय नहीं!

LIVE: गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: चैतर वसावा के गढ़ में AAP का दबदबा

अगला लेख