आदिवासी मुद्दे पर हंगामे के साथ विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज,कांग्रेस ने छुट्टी नहीं होने को बताया आदिवासियों का अपमान

मध्यप्रदेश में बिरसा मुंडा जयंती पर होगा सार्वजनिक अवकाश : शिवराज सिंह चौहान

विकास सिंह
सोमवार, 9 अगस्त 2021 (12:36 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हंगामेदार रहा। सदन के पहले दिन की कार्यवाही शुरु होते ही विपक्षी दल कांग्रेस ने आदिवासी दिवस पर छुट्टी न घोषित होने पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस विधायकों ने इसे आदिवासियों का अपमान बताते हुए गर्भगह में पहले जमकर हंगामा किया फिर सदन का वॉकआउट किया। वहीं विपक्ष के लगाता हंगामे के बीच सत्र के पहले दिन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। 
 
इससे विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम आदिवासियों की पारंपरिक वेशभूषा तीर कमान और पीले कुर्ते धोती में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा पहुंचने के बाद ओमकार सिंह मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस के आदिवासी विधायक विधानसभा परिसर में लगी गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। 
 
दूसरी ओर आदिवासी दिवस पर विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आदिवासियों के नाम पर सियासत कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की घोषणा की प्रदेश सरकार बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी दिवस मनाएंगे और अवकाश भी रहेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदिवासी दिवस पर ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस आदिवासी वर्ग के उत्थान और उन्हें उनका हक दिलाने के लिए सदैव संपल्पित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख