Hanuman Chalisa

मुरैना जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी मुकेश किरार चेन्नई से गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 18 जनवरी 2021 (09:26 IST)
भोपाल/ मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के 2 गांवों में जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश किरार को रविवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा प्रशासन ने इस आरोपी के मुरैना जिले के छेरा गांव स्थित घर को भी रविवार को जमींदोज कर दिया।
ALSO READ: मुरैना शराब कांड में कलेक्टर, एसपी पर गिरी गाज, एसडीओपी निलंबित
मध्यप्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि मुख्य आरोपी मुकेश किरार को रविवार को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह इस घटना के बाद से फरार था। वहीं दूसरी ओर जौरा के सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट नीरज शर्मा ने कहा कि किरार के छेरा गांव स्थित घर को गिरा दिया गया है। यह कार्रवाई मामले में नोटिस का जवाब नहीं देने पर की गई है।
 
इसी बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर भी इस शराब कांड में मरे लोगों के परिजनों को मिलने रविवार को उनके घरों में गए। तोमर मुरैना लोकसभा सीट से सांसद हैं। गौरतलब है कि मुरैना जिले के 2 गांवों मानपुर और पहावाली में सोमवार रात को कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 24 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

उत्‍तर प्रदेश में अब तक 2.99 करोड़ से ज्‍यादा नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी

भ्रष्टाचार पर CM धामी का बड़ा प्रहार, हरिद्वार भूमि खरीद मामले में बड़े अफसरों पर गिरी गाज

योगी का ऐलान, पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे चोर, 500 साल इंतजार किया 15 दिन और सही

मुख्यमंत्री योगी ने 4901.65 करोड़ के कार्य प्रस्तावों को दी मंजूरी, प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले 13 मार्गों का होगा विकास

प्रेमी के लिए मां बनी हैवान! 7 साल के मासूम अंगदवीर की हत्या का खुलासा, WhatsApp चैट ने खोले चौंकाने वाले राज

अगला लेख