Hanuman Chalisa

20 वर्षों से अपने बेटों के लिए तरस रही है यह मां...

कीर्ति राजेश चौरसिया
रविवार, 13 मई 2018 (14:08 IST)
मां आखिर मां होती है और मां सा दुनिया में दूसरा कोई नहीं होता। हर किसी जिसने जन्म लिया उसके जीवन में मां का जिक्र लाजमी है। हम बात कर रहे हैं जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती एक मां की जो अपने बच्चों के लिए बिलख यही है। रो-रो कर महिला के बुरे हाल हैं अपने बच्चों को देख़ने के लिए तड़प रही है।
 
पिछले 7 वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रही 75-80 वर्षीय महिला शांति सोनी बीमारी के चलते जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है।
 
बीमार शांति सोनी की मानें तो वह गंभीर बीमार थी बावजूद इसके वृद्धाश्रम वाले उसका इलाज नहीं करा रहे थे। बीमारी का बताने पर दुत्कार देते और कह देते हैं कि हम तुम्हें खिला पीला रहे हैं बस इतना ही काफी है। इलाज कराना हमारा कोई काम नहीं है।
 
इसके चलते वह खुद वृद्धाश्रम से निकलकर जिला अस्पताल परिसर में बने मंदिर तक पहुंची जहां मरणासन्न और बेहोशी की हालत में पड़ी वृद्धा को देख अस्पताल के कर्मचारी रोहित सोनी को तरस आ गया। उसने वरिष्ठ  अधिकारियों के सानिध्य में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जिससे वह बमुश्किल बच सकी।
 
रोहित सोनी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती शांतिबाई पिछले कई वर्षों से वृद्धाश्रम में रह रही है। उसके 2 बेटे भी हैं पर कोई उसे कभी देखने तक नहीं आया। वह बीमार है और अपने बेटों की एक झलक के लिए तरस रही है।
 
शांति बाई की मानें तो उसके बेटे तो उसे रखना भी चाहते हैं पर बहुओं की वजह से नहीं रह पाती।
 
मामला चाहे जो भी हो पर इस महिला की तरसती और डबडबाई आंखें अपने बच्चों को दिल से पुकार रहीं हैं पर बच्चे हैं कि पत्नियों के डर से मां से मिलने और आने का नाम ही नहीं ले रहे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल के मुख्यमंत्री को सुवेन्दु को मारने की धमकी, कहा- सीमा पर ही दफना देंगे, वीडियो वायरल

Petrol Diesel Price : भारत के पास कितना है तेल और गैस का स्टॉक? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया जवाब, क्या बढ़ेंगी कीमतें, लॉकडाउन की अफवाहों पर क्या बोले

तमिलनाडु विधानसभा में फिर गूजा 'सनातन' विवाद, उदयनिधि स्टालिन के बयान पर मचा घमासान, CM विजय की चुप्पी को लेकर उठे सवाल

TVK की जीत की भविष्यवाणी करने वाले CM विजय के ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रीवेल कौन हैं, जिन्हें बनाया गया मुख्यमंत्री का OSD?

CBSE 12th Result 2026: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला, DigiLocker-UMANG पर जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

यूपी सरकार की नई पर्यटन नीति, ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान से वाराणसी-आगरा समेत धार्मिक और हेरिटेज टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों को राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता रैंकिंग दिलाने की तैयारी

अगला लेख