Hanuman Chalisa

MP Board Exam 2022: एमपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का एलान, 18 फरवरी से 10वीं और 17 फरवरी से शुरु होंगे 12वीं बोर्ड के एग्जाम

विकास सिंह
सोमवार, 22 नवंबर 2021 (19:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं की तारीखों का एलान कर दिया गया है। प्रदेश में 10वीं की बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से और 12वीं बोर्ड के एग्जाम 17 फरवरी से शुरु होंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं क्लास 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक (प्रैक्टिक्ल) परीक्षाएं उनके स्कूल में 12 फरवरी से 25 मार्च  के बीच और प्राइवेट छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च के बीच होगी। 

10वीं बोर्ड के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं बोर्ड के एग्जाम 17 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगे। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.)  (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी।
 
इन नियमों का करना होगा पालन- परीक्षा केंद्र पर सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8:30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में 9:45 बजे के बाद किसी भी छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 10 मिनट पहले छात्रों को उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

अगला लेख