TikTok पर वीडियो बनाने के शौक ने पहुंचाया जेल

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (10:05 IST)
अगर आपको भी सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक (TikTok) पर वीडियो बनाने का शौक है सावधान हो जाइए। TikTok पर वीडियो वायरल करने के शौक ने दो युवकों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। युवाओं को रिवॉल्वर के साथ वीडियो बनाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों युवकों को पुलिस रिमांड पर सौंपा है।
 
ALSO READ: TikTok पर बैन की मांग, कोर्ट में दायर हुई याचिका
 
मल्हारगढ़ पुलिस के अनुसार महू-नीमच राजमार्ग पर दो युवकों ने मोटरसाइकल पर पिस्टल लहराते हुए एक वीडियो बनाया और उसे TikTok ऐप पर डाल दिया था। पुलिस ने वीडियो देखा और उसके बाद वीडियो में दिखी जगह चिन्हित की तो वह महू-नीमच राजमार्ग पर ही सूंठोद के पास की निकली। 
 
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कन्हैया और राहुल के रूप में की। पुलिस को कन्हैया के पास से 32 बोर की पिस्टल, एक कारतूस मिली, जबकि राहुल की जेब से दो कारतूस और एक मोटरसाइकल बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख