MP से जुड़े बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तार, मुंबई पुलिस की 2 जिलों में छापेमारी

उज्जैन और ओंकारेश्वर में छिपा हो सकता है आरोपी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 अक्टूबर 2024 (21:04 IST)
Baba Siddiqui News :  राकांपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में कथित तौर पर शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की एक टीम रविवार को मध्यप्रदेश पहुंची।  मुंबई पुलिस ने अब तक इस हत्या के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है।
ALSO READ: Baba Siddique Case : गिरफ्तार आरोपी का रहा है आपराधिक अतीत, 11 साल पहले परिवार ने तोड़ लिया था रिश्ता
पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। उन्हें संदेह है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे प्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा जिले में) में खोजा जा रहा है।’’
ALSO READ: Baba Siddique Case : पुलिस ने कहा- जब सिद्दीकी को गोली मारी, तब उनके साथ पुलिसकर्मी भी था
अधिकारी ने बताया कि शाम साढ़े सात बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने घेर लिया और गोली मार दी।
ALSO READ: MP : बीच सड़क पर पुलिसकर्मी से भिड़ गए मंत्री पुत्र, बोले- तुम्हारी वर्दी उतरवा देंगे
मुंबई पुलिस के अनुसार, बाबा को घायल अवस्था में लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने शाम को मुंबई में संवाददाताओं को बताया कि मुंबई पुलिस ने 15 टीम गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की। पुलिस ने बताया कि अब तक गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से दो पिस्तौल तथा 28 कारतूस बरामद किए गए हैं।

सामने आए 6 आरोपियों के नाम : बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अभी तक कुल 6  आरोपियों के नाम सामने आए हैं। अब तक 3 (धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह, प्रवीण लोनकर) की गिरफ्तारी हो चुकी है और तीन (जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम, शिबू लोनकर) फरार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख