Hanuman Chalisa

ऑटो पर लिखे ‘दि अलकेमिस्ट’ नाम ने ऑटो चालक को रातोंरात सुर्खियों में ला दिया...

Webdunia
सोमवार, 6 सितम्बर 2021 (19:37 IST)
कोच्चि। केरल के ऑटोरिक्शा चालक प्रदीप ने कभी सोचा भी नहीं था कि ऑटोरिक्शा पर अंग्रेजी में पाउलो कोएल्हो और मलयालम में उनकी सबसे चर्चित कृतियों में से एक ‘दि अलकेमिस्ट’ लिखना उन्हें प्रसिद्ध व्यक्ति बना देगा, लेकिन स्वयं पाउलो कोएल्हो ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रदीप के ऑटोरिक्शा की तस्वीर साझा कर उन्हें प्रसिद्ध बना दिया है।
 
कोएल्हो का उनके ट्विटर हैंडल पर करीब डेढ़ करोड़ प्रशंसक अनुकरण करते हैं। ब्राजीलियाई लेखक पाउलो कोएल्हो ने ट्वीट किया, ‘केरल, भारत (इस तस्वीर के लिए बहुत बहुत धन्यवाद)।’ प्रदीप (55) ने बताया, ‘मैंने उनकी कई किताबें पढ़ी हैं। उनकी हर किताब में कम से कम एक चीज होती है जिसका अनुकरण अपने जीवन में किया जा सकता है।’
 
यहां की सड़कों पर करीब दो दशक से ऑटोरिक्शा चला रहे प्रदीप ने कहा कि उन्हें पाउलो कोएल्हो के ट्वीट की जानकारी रविवार को उनके एक दोस्त से मिली।
<

Kerala, India (thank you very much for the photo) pic.twitter.com/13IdqKwsMo

— Paulo Coelho (@paulocoelho) September 4, 2021 >
गौरतलब है कि प्रदीप ने करीब 10 साल पहले अपने ऑटोरिक्शा का नाम ‘दि अलकेमिस्ट’ रखा था। यह नाम उन्होंने इस किताब के मलयालम संस्करण को पढ़ने के बाद रखा था। उन्होंने कई बार अपने वाहन को बदला, लेकिन उसका नाम नहीं बदला। अब उनकी इच्छा लेखक से मिलने की है।
 
क्या है दि अलकेमिस्ट : यह ब्राजील के लेखक पाउलो कोएल्हो का एक उपन्यास है, जो पहली बार 1988 में प्रकाशित हुआ था। मूल रूप से पुर्तगाली भाषा में लिखा गया था, यह उपन्यास अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलर बन गया।
Show comments

SIR में नाम रहेगा या कट जाएगा? जानिए MP के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी संजीव झा से

क्‍या फिर पलटेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का खतरा, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Tejas crash : तेजस विमान क्रैश के बाद भी चलता रहा दुबई एयर शो, अमेरिकी पायलट दुखी होकर कही यह बात

सियासत में सिनेमा की तरह सुनहरी सफलता हासिल नहीं कर पाए धर्मेंद्र

कश्मीर में भयानक सर्दी, श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात, माइनस 3.2 डिग्री रहा पारा

इथियोपिया में 10 हजार साल बाद ज्वालामुखी फटा, राख का गुबार भारत की ओर बढ़ा, कई उड़ानें रद्द

कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद, 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, हिन्दू पक्ष ने दायर की है याचिका

Delhi : दिल्ली में प्रदूषण का आपातकाल, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

चीन में अरुणाचल की महिला से बदसलूकी, भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध, पढ़िए क्या है पूरा मामला

अयोध्या बनी समृद्धि की नई पहचान, रामनगरी की अर्थव्यवस्था में आया भारी उछाल