Dharma Sangrah

नरेंद्र सिंह तोमर बने मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, सत्ता पक्ष और विपक्ष ने दी बधाई

विकास सिंह
बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (11:50 IST)
भोपाल।नरेंद्र सिंह तोमर आज सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हो गए है। आज सदन की कार्यवाही शुरु होते ही प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने मुरैना जिले की दिमनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक चुने गए नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया ।

नरेंद्र सिंह तोमर का विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर सदन के नेता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी। उन्होंन कहा कि विपक्ष के सहयोग से आज सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। इसके साथ सत्ता पक्ष की ओऱ से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रहलाद सिह पटेल, सीनियर विधायक गोपाल भार्गव ने भी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को बधाई दी। सदन में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र सिंह तोमर को राजनीति अनुभव काफी लंबा है और उन्होंने पार्षद से लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री तक का अपना सफर बाखूबी तय किया। नरेंद्र सिंह तोमर को अंहकार छू नहीं सकता और वह धैर्य की प्रतिमूर्ति है। वह सदन का संचालन नरेंद्र सिंह तोमर का अभिनंदन किया।

उपाध्यक्ष पद पर अब रस्साकशी- भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह तोमर के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब विधानसभा के उपाध्यक्ष पद को लेकर रस्साकशी तेज हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा की परंपरा है कि विधानसभा का अध्यक्ष पद सत्ता पक्ष के पास और उपाध्यक्ष पद विपक्ष के पास रहता आया है लेकिन 15वीं विधानसभा में जब कांग्रेस 15 महीने के लिए सत्ता में आई थी तब उसने परंपरा तोड़ते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद दोनों अपने पास रखा था। ऐसे में अब देखना होगा कि 16वीं विधानसभा में उपाध्यक्ष पद किसके पास होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में उबाल, US कांसुलेट पर हमला; PoK में प्रदर्शन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

मिडिल ईस्ट में महायुद्ध, भारत में तेल, सोने-चांदी और शेयर बाजार पर पड़ेगा असर

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, ट्रंप- ने कहा इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्ति की मौत

सभी देखें

नवीनतम

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

मध्यप्रदेश में होली का 'डबल' जश्न, 3 और 4 मार्च को रहेगा अवकाश, सरकार ने जारी किया आदेश

अमेरिका-इसराइल हमले के बीच आज होगी CCS की बैठक, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अध्‍यक्षता, इन मुद्दों पर हो सकती चर्चा

पुंछ में फिर मंडराया पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ा

अगला लेख